फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचाता है पपीते का बीज, कैंसर को भी देता है मात

Fri, 13 Jan 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पपीता आंखों के लिए तो अच्छा होता ही है। इसमें कई तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी अच्छे होते हैं। ये दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम कर देते हैं साथ ही डायबिटीज, मोटापा कैंसर और स्ट्रेस से भी निजात दिलाते हैं। लेकिन आज हम पपीते की नहीं बल्कि उसके बीजों के फायदे की बात करेंगे-
विज्ञापन

2 of 6
लिवर सिरोसिस ऐसी बीमारी है जो शराब के ज्यादा सेवन से होती है। इसमें लिवर सिकुड़कर कठोर हो जाता है। इससे बचने के लिए आप पपीते के बीज का इस्तेमाल कर सकते हैं। पपीते के 4-5 बीजों को सुखाकर पीस लें। इसे नींबू जूस को साथ मिलाकर पीएं। इसे 1 महीने तक दिन में दो बार पीएं, फर्क आप खुद देखेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं हैं तो भी पपीते के बीज आपकी मदद कर सकते हैं। पपीते के बीज में डाइजेस्टिव एंजाइम्स पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाते हैं।

4 of 6
पपीते के बीज का इस्तेमाल प्रेग्नेंट और बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं को नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये बच्चों के विकास में बाधा पहुंचाता है। साथ ही ये नेचुरल बर्थ कंट्रोल में भी मदद करता है। इसमें पेपेन पाया जाता है जो महिलाओं को प्रेग्नेंट होने से बचाता है। साथ ही ये पुरुषों की फर्टिलिटी को भी कम करता है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : Getty Images
पपीते के बीज कैंसर के सेल्स को और ज्यादा फैलने से भी रोकते हैं। इसमें आइसोथायोसाइनेट पाया जाता है जो ब्रेस्ट, लंग और प्रोस्टेट कैंसर से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Getty Images
पपीते का बीज फैट बर्न करके मोटापे से भी बचाता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ये शरीर को शुगर और फैट सोखने नहीं देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें