फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या को दूर करता है नींबू, जानिए इसके और भी कई फायदे

Sun, 08 Mar 2020 07:34 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के साथ साथ नींबू पेट की कई समस्याओं में भी लाभदायक है। आज हम आपको नींबू के कई फायदों और गुणों के बारे में बताएंगे, जिन्हे जानकर आप हैरान हो सकते हैं। पेट दर्द, अपच, एसिडिटी, पेट फूलने, मोटापा कम करने जैसी तमाम समस्याओं के लिए नींबू एक रामबाण इलाज है। नींबू के रस में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों को दूर भगाने में काफी मददगार हैं। रोजाना नींबू के पानी का सेवन करने से आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ सकती है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं नींबू से होने वाले फायदों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नींबू में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे मिनरल होते हैं, जो की शरीर की विभिन्न जरूरतों को पूरा करते हैं। नींबू हमारे शरीर के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
किडनी में पथरी की समस्या होने पर नींबू का इस्तेमाल करना बहुत लाभदायक होता है। इसके लिए रोजाना आपको नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
नींबू पाचन तंत्र को बेहतर बनाने के साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • नींबू में थियामिन, नयासिन, रिबोफ्लोविन, विटामिन बी- 6, विटामिन ई और फोलेट जैसे कई लाभदायक विटामिन्स होते हैं, जो कब्ज, किडनी, खराब गला और मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं का खात्मा करते हैं।
  • नींबू ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन और लीवर को ठीक रखने के लिए काफी फायदेमंद है।
  • नींबू के सेवन से शुगर को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींबू के सेवन करने से पहले ये सावधानियां बरतनी चाहिए
  • अगर आप नींबू पानी पीने के तुरंत बाद दांतों को ब्रश नहीं करना चाहिए।
  • नींबू हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता। इससे कई लोगों को एलर्जी वा गला खराब हो सकता है। ऐसे में इसका ध्यान रखना चाहिए।
  • अल्सर की बीमार लोगों को नींबू का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें