फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े काम की है घर में पड़ी हींग की छोटी डिबिया, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

Thu, 22 Dec 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर में रखी एक छोटी सी हींग की डिबिया आपके कितने काम आ सकती है आप नहीं जानते होंगे। हींग खाने का स्वाद तो बढ़ाती ही है साथ ही कई रोगों से आपका बचाव भी करती है। सदियों से लोग पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए इसका इस्तेमाल करते आए हैं लेकिन हींग के इन फायदों से आप भी अनजान होंगे-
विज्ञापन

2 of 6
ये महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ये पीरियड्स के दर्द से राहत तो दिलाती ही है साथ ही ये अनियमित पीरियड्स से भी निजात दिलाती है। ये प्रोजेस्ट्रोन नाम के हार्मोन को शरीर में बढ़ाती है जो महिलाओं से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मददगार होता है। एक चुटकी हींग को आधे चम्मच मेथी के पाउडर के साथ बटरमिल्क में मिलाकर पीने से आप अच्छा परिणाम पा सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : getty images
अगर आपको सिरदर्द की शिकायत है तो भी हींग आपके बहुत काम आ सकता है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी पाई जाती है जो सिर के ब्लड वेसल्स के दर्द को कम करता है। सिरदर्द से निजात के लिए आधा कप पानी में चुटकीभर हींग डालकर उसे गर्म करें। जब वो गुनगुना हो जाए तो 15 मिनट के अंतर पर उसे पीते रहें। आराम मिलेगा।

4 of 6
हींग एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है। ये शरीर की फ्री रेडिकल्स से रक्षा करता है। ये तेजी से बढ़ते हुए कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं। शोधकर्ताओं ने हींग में अम्ब्रेलीप्रेनिन और फेरुलिक एसिड नाम के तत्वों की खोज की जो नए कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है।
विज्ञापन

5 of 6
मिश्र की एक स्टडी के अनुसार हींग पुरुषों में नपुंसकता को दूर करता है। साथ ही ये जेनाइटल इंफेक्शन को भी दूर करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं तो खाना बनाते समय एक चुटकी हींग अपने खाने में जरूर इस्तेमाल करें। ये पैन्क्रियाटिक सेल्स को ज्यादा इंसुलिन बनाने में मदद करता है। कुछ ही दिनों में डायबिटीज नियंत्रण में आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें