रात को सोने से पहले अक्सर लोग कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिस वजह से उन्हें नींद नहीं आती और सारी रात करवट लेने में बीत जाती है। वे इस बात से अंजान होते हैं कि रात को भोजन में क्या लेना चाहिए और क्या नहीं। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें रात में खाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
रात को सोने से पहले ये चीजें खाना पड़ सकता है भारी
2 of 7
पास्ता और पिज्जा-
एक अध्ययन के अनुसार, पिज्जा और पास्ते में डलने वाले चीज में अधिक मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इससे रात में पेट में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
रात को सोने से पहले ये चीजें खानी पड़ सकता है भारी
3 of 7
सब्जियां-
हालांकि सब्जियों में जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन इनमें फाइबर भी पाया जाता है जो पचने में समय लगाता है। रात में इनका सेवन करने से खाना समय से नहीं पचता जिस वजह से लोग सो नहीं पाते।
रात को सोने से पहले ये चीजें खाना पड़ सकता है भारी
4 of 7
कैफीन-
कई लोगों की आदत होती है कि वे रात में चाय या कॉफी पीकर सोते हैं। इनमें कैफीन पाई जाती है जिससे नींद पर असर पड़ता है। अगर आप इस आदत से मजबूर हैं तो बेहतर होगा कि स्ट्रॉन्ग चाय या कॉफी के सेवन से बचें।
विज्ञापन
रात को सोने से पहले ये चीजें खाना पड़ सकता है भारी
5 of 7
मिर्च-मसाला-
रात को मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से गैस और एसिडिटी की शिकायत रहती है। इस वजह से रात भर लोग परेशान रहते हैं और नींद नहीं आती।
विज्ञापन
रात को सोने से पहले ये चीजें खाना पड़ सकता है भारी
6 of 7
एल्कोहल-
हालांकि शराब पीने से जल्दी नींद आती है लेकिन ये स्वस्थ नींद पर असर डालती है। इसे पीने के बाद बार-बार पेशाब आता है जिस वजह से आधी रात को उठना पड़ता है। साथ ही सुबह भी जल्दी आंख खुल जाती है।
संतरे का जूस-
संतरे के जूस में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो नींद पर प्रभाव डालता है। आप चाहें तो रात में पूरा फल जैसे सेब खा सकते हैं।