पूरी दुनिया मे कोरोना के कहर के कारण देश में भी लॉकडाउन लगाया गया है। लोग घरों में बैठकर बाहर का चटपटा नाश्ता और खाना मिस कर रहे हैं। ऐसे में घरवालों की डिमांड पूरी करने के लिए घर की गृहणियां भी नए-नए नाश्ते बनाने में जुटी हैं। लेकिन शाम के स्नैक्स और नाश्ते के साथ अक्सर लोग चटनी पर ध्यान नहीं देते हैं और सॉस वगैरह से काम चला लेते हैं। जिससे पूरे नाश्ते का मजा थोड़ा कम हो जाता है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि कौन सी चटनी स्नैक्स के साथ बनाएं। तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं हरी चटपटी चटनी, जिसे खाते ही नाश्ते के स्वाद का मजा दोगुना हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 3
चटनी बनाने के लिए हमें चाहिए चार से पांच लहसुन की कलियां, जीरा, अदरक, धनिया, हरी मिर्च, मूंगफली का दाना, नमक और अमचूर पाउडर।
चटनी बनाने के लिए गैस पर फ्राइ पैन गर्म करें और मूंगफली के दानों को भून लें। जब मूंगफली ठंडी हो जाए तो इसका छिलका निकालकर अलग कर लें। मिक्सर के जार में हरी धनिया, दो हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, कच्चा जीरा, अदरक, अमचूर पाउडर, नमक स्वाद के अनुसार डाल कर बारीक पीस लें। आप चाहें तो इसमें पुदीना का पत्ता भी स्वाद बढा़ने के लिए डाल सकती हैं।