फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवानी बरकरार रखता है ये फल, रोज खाएं तो होगा जादू सा असर

Thu, 30 Jun 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
"एक अनार, सौ बीमार" की कहावत तो आपने सुनी ही होगी लेकिन आप ये नही जानते होंगे कि एक अनार सौ तरह की बीमारियों से आपको दूर रख सकता है। अनार खून बढ़ाने से लेकर कई एजिंग रोकने जैसे कई फायदों से भरा है। जानिए कैसे एक अनार आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

 
विज्ञापन

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

2 of 10
- फोटो : wjhg.com
वायरस से मुक्ति
अनार एक ऐसा फल है जिसमें भरपूर मात्रा में फाइबर,‍ विटामिन सी और के होता है। साथ ही अनार में तीन करह के तत्व मौजूद होते हैं-पुनिकालिन, पुनिकैलाजिन और एलैजिक। अनार खाने से शरीर में एंटी एचसीवी तत्व बढ़ता हैं जिससे वायरस से लड़ने में मदद मिलती है।

 
विज्ञापन

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

3 of 10
बूढ़ापे के रखे दूर
अनार एंटीऑक्सीडेंट का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसलिए यह शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से बचाता है, जिससे आप वक्त से पहले बूढ़े नहीं दिखते।

 

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

4 of 10
- फोटो : curejoy.com
रक्त को रखता है पतला
बढ़ती उम्र और गलत खानपान से रक्तवाहिनी की दीवार कोलेस्ट्रोल व अन्य चीजों से कठोर हो जाती है, जिससे रक्त के बहाव में अवरोध पैदा होता है। अनार का एंटीऑक्सीडेंट गुण कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन और कोलेस्ट्रोल को ऑक्सीडाइजिंग से रोकता है। यानी अनार रक्तवाहिनी की दीवार को अतिरिक्त वसा से कठोर होने से बचाता है।
विज्ञापन

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

5 of 10
- फोटो : superfoods.gr
गठिया से मुक्ति
अनार गठिया रोग से पीड़ित व्यक्ति के कार्टिलेग को नुकसान पहुंचने से बचाता है। यह फल कार्टिलेग को नष्ट करने वाले एंजाइम से लड़ता है और जलन और सूजन से भी सुरक्षा प्रदान कराता है।
विज्ञापन

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

6 of 10
कैंसर से लड़ने में करता है मदद
अनार का जूस प्रोस्ट्रेट कैंसर से लड़ने में मदद करता है। एक प्रयोगशाला परीक्षण में पाया गया कि अनार का जूस कैंसर सेल के विकास को धीमा कर उसे मार देता है।

 
विज्ञापन

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

7 of 10
हेपेटाइटिस सी के संक्रमण से मुक्ति
बैंगलुरू स्थि‌त इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना है कि अनार के सेवन से हेपेटाइटिस सी जैसे गंभीर वायरस संक्रमण को रोकने में मदद मिलती है।

 

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

8 of 10
- फोटो : tahrirnews.com
मोटापा कम करे
बिना कैलोरी वाला फल होने की वजह से अनार से वजन नही बढ़ता।

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

9 of 10
- फोटो : fayetteworks.com
बीपी में आराम
ब्लड प्रेशर कम करने के लिए भी अनार काफी अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन

बुढ़ापे को रखना है दूर तो अनार खाएं

10 of 10
- फोटो : authoritynutrition.com
दस्त में फायदेमंद
अगर आप दस्त से जूझ रहे हैं तो अनार खाना अच्छा रहता है। इसका जूस मिचली पैदा होने से भी बचाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें