paneer
- फोटो : instagram
शाही पनीर
ये आसानी से बन जाता है। शाही पनीर बनाने के लिए खड़े मसालों जैसे तेज पत्ता, बड़ी इजायची, जीरा और दालचीनी को हल्का घी या बटर डालकर फ्राई कर लें। अब इसमें काजू और टमाटर डालें और उसे भी टमाटर के हल्का सॉफ्ट होने तक तलें।
इस मिश्रण के भुन जाने पर ठंडा करके मिक्सी में पीस लें। पीसने से पहले खड़े मसालों को अलग निकाल लें। अब एक कढ़ाई में तेल या घी गर्म करके उसमें जीरा, हींग डालें। फिर जो टमाटर का पेस्ट बनाया था, उसे मिलाकर भून लें। जब टमाटर तेल छोड़ने लगे तो मसाले जैसे हल्दी, कशमीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर मिलाएं। चाहें तो बाजार में मिलने वाला शाही पनीर का मसाला भी एक कप दूध में घोलकर मिला सकते हैं।
ग्रेवी बढ़ाने के लिए भी दूध या क्रीम का उपयोग करें। फिर पनीर क्यूब को सब्जी में डालें। ढककर धीमी आंच पर पांच मिनट पकाएं। ऊपर से क्रीम और हरा धनिया मिलाकर गार्निश करें।