How to Make Pizza Without Oven: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे पिज्जा खाना पसंद न हो। चाहे बच्चों की बात करें या फिर बड़ों की, किसी भी उम्र के लोग पिज्जा खाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। पर, कई बार बाजार का ज्यादा पिज्जा खाना शरीर के लिए काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसीलिए महिलाएं कोशिश करती हैं कि वो घर पर ही पिज्जा बनाकर अपने परिवार को परोसें।
जिनके घर पर ओवन है, उनके लिए पिज्जा बनाना आसान है, लेकिन जिनके पास ओवन नहीं है, वो घर पर पिज्जा नहीं बना पाते। इसी के चलते हम आपको बिना ओवन के पिज्जा बनाने की रेसिपी बताएंगे, ताकि आप भी घर पर स्वादिष्ट और हेल्दी पिज्जा बना सकें।