फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के मौके पर खुद तैयार करें ये मिठाई, भोग के लिए भी है अच्छा विकल्प

Tue, 26 Aug 2025 07:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hartalika Teej Special Sweets Recipe: अगर आप हरतालिका तीज के मौके पर खुद से घर पर ही मिठाई तैयार करना चाहती हैं, तो यहां एक सरल मिठाई के रेसिपी दी गई है। 
विज्ञापन
1 of 6
हरतालिका तीज के मौके पर खुद तैयार करें ये मिठाई - फोटो : Adobe stock
Hartalika Teej Special Sweets Recipe: हरतालिका तीज का त्योहार एक ऐसा त्योहार है, जिसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर मनाती हैं। इस मौके पर विवाहित महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा से हर मनोकामना पूरी होती है। इसी के चलते इसे बेहद धूमधाम से मनाया जाता है।

इस दिन घरों में पूजा के साथ-साथ खास व्यंजन और भोग के लिए मिठाइयां भी बनाई जाती हैं। अगर आप इस तीज पर घर पर ही मिठाई बनाना चाहती हैं, तो यहां एक आसान और स्वादिष्ट नारियल बर्फी की रेसिपी दी जा रही है जिसे आप बहुत कम समय में बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
नारियल की बर्फी बनाने का सामान - फोटो : adobe stock

नारियल की बर्फी बनाने का सामान
  •  ताजा कसा हुआ नारियल – 2 कप
  •  कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
  •  देशी घी – 1 टेबलस्पून
  •  इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
  •  कटे हुए ड्राई फ्रूट्स – बादाम, काजू 
  •  चांदी का वर्क 

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि 

घर पर नारियल की बर्फी बनाना बेहद आसान है। खास बात ये है कि ये फलाहारी होती है, इसलिए आप आसानी से व्रत में इसका सेवन भी कर सकती हैं और व्रत पारण के सममय भी इसका सेवन किया जा सकता है।

 

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe
इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले तो भारी तले वाली कड़ाही गर्म करें और फिर उसमें 1 टेबलस्पून घी डालें। घी जब गर्म हो जाए तो जब उसमें कसा हुआ नारियल डालें और 3-4 मिनट हल्की आंच पर भूनें ताकि नारियल का कच्चापन दूर हो जाए।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
जब इसका कच्चापन दूर हो जाए तो इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे अब कम से कम 15 मिनट तक चलाते रहें। लगातार चलाने से ये कड़ाही में चिपकना छोड़ देगा। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तो इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
अब सबसे आखिर में एक थाली या ट्रे में घी लगाकर मिश्रण को उसमें फैलाएं और चिकना कर लें। जब ये ठंडा हो जाए तो बर्फी को मनचाहे आकार में काट लें। आप इसपर सबसे आखिर में चांदी का वर्क भी लगा सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें