How to Make Delicious Makhana Kheer For Hartalika Teej: अगर आप स्वादिष्ट पकवान के साथ अपने व्रत का पारण करना चाहती हैं तो पहले से ही मखाना खीर बनाकर तैयार करें।
How to Make Delicious Makhana Kheer For Hartalika Teej: इस साल 26 अगस्त के दिन हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जा रहा है, जो विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन का इंतजार महिलाएं सालभर करती हैं। मान्यता है कि इस दिन अगर सुहागिन महिलाएं सज-संवर कर अपने व्रत-उपवास करें तो उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।
हरतालिका तीज का व्रत काफी कठिन होता है और इसका पारण अगले दिन सुबह होता है। अगर आप अपने व्रत के पारण के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां एक पकवान की रेसिपी दी जा रही है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं मखाने की खीर की, जो व्रत के पारण के लिए सबसे बेस्ट विकल्प मानी जाती है। ये काफी हेल्दी भी होती है, इसलिए आप इसका सेवन अगर व्रत के पारण के समय करेंगी तो ये आपके स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाएगी।
विज्ञापन
2 of 6
मखाने का खीर बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
मखाने का खीर बनाने का सामान
मखाने – 1 कप
दूध – 1 लीटर
देशी घी – 1 छोटा चम्मच
चीनी – 3-4 बड़े चम्मच
कटे हुए ड्राय फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2-3 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
केसर – कुछ धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)
विज्ञापन
3 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
विधि
मखाने की खीर बनाने की विधि काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले मखानों को भूनना है। मखाने को भूनने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें और फिर उसमें मखाने डालें। अब इसे हल्की गैस पर चलाते हुए भून लें। इसे आपको कुरकुरा होने तक भूनना है, वरना खीर में स्वाद नहीं आएगा। अब इसे या तो मिक्सी में डालकर थोड़ा दरदरा पीस लें।
4 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
ध्यान रखें कि आपको इसके बस टुकड़े करने हैं, इसे महीन नहीं पीसना। दरदरा पीसने के बाद अब बारी आती है खीर के लिए दूध को उबालने की। तो एक पैन में दूध उबालने के लिए रख दें।
विज्ञापन
5 of 6
विधि
- फोटो : Adobe stock
जब दूध गाढ़ा होने लगे तो इसमें दरदरे पिसे हुए मखाने डालें। इसके बाद इसे लगातार चलाएं। 10-15 मिनट धीमी आंच पर इसे पकाएं ताकि मखाने दूध में अच्छे से गल जाएं। जब मखाने गल जाएं तो इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर के धागे डालें।
सबसे आखिर में इसमें स्वादानुसार ड्राय फ्रूट्स भी डाल दें। अब दो से तीन मिनट इसे पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। इसे आप बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं और व्रत के पारण के समय इसका सेवन कर सकते हैं।