फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर बनाएं ये पकवान, परिवार को आएंगे पसंद

Tue, 08 Aug 2023 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस हरियाली तीज पर आप कुछ ऐसे पकवान बना सकती हैं, जिसे खाकर आपके पति के साथ-साथ बाकि घरवाले भी खुश हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज का त्योहार हर किसी विवाहित महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। खूब सजती-संवरती हैं। हर साल सावन माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया पर हरियाली तीज पड़ती है। इस साल ये त्योहार 19 अगस्त को बनाया जा रहा है। इस व्रत में महिलाएं शाम को पूजा करने के बाद ही पानी पीती है। हरियाली तीज के पावन पर्व के दिन घर में कई स्वादिष्ट पकवान भी बनते हैं।

महिलाएं कई ऐसे पकवान बनाती हैं, जिन्हें उनके पति खाना पसंद करते हैं। इस दिन सभी जगह शुद्ध शाकाहारी खाना बनता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी डिशेज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। इस हरियाली तीज पर आप कुछ ऐसे पकवान बना सकती हैं, जिसे खाकर आपके पति के साथ-साथ बाकि घरवाले भी खुश हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
kachori - फोटो : Istock
पूड़ी और कचोड़ी

वेज थाली बनाने के लिए आप त्योहार के दिन सबसे पहले तो पूड़ी और कचोड़ी बनाएं। अगर आप खाने के साथ गर्मागर्म पूड़ी और कचोड़ी परोसेंगी तो हर किसी का पेट के साथ-साथ मन भर जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
hariyali teej 2023 - फोटो : istock
आलू की सब्जी

पूड़ी और कचोड़ी के साथ आलू की सब्जी बना सकते हैं। गर्म मसाले वाले आलू खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं और त्योहार के दिन इसे बनाकर आप सभी को खुश कर सकती हैं।

4 of 7
मखाने की खीर - फोटो : Istock
खीर

त्योहार पर अगर आप कुछ मीठा बनाने का सोच रही हैं तो खीर बनाइए। इसे बड़े से लेकर छोटे लोग तक खाना पसंद करते हैं। पूड़ी-कचोड़ी के साथ ये काफी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

5 of 7
laddoo
मावा लड्डू 

आप हरियाली तीज के कुछ दिन पहले ही मावा लड्डू तैयार करके रख सकती हैं। ये खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगते हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
चावल
केसरिया भात 

वैसे तो कई जगह त्योहार पर चावल नहीं खाया जाता, लेकिन आप चाहें तो चावल को मीठे के तौर पर बना सकती हैं। केसरिया भात बनाने के लिए हल्दी, चीनी, लौंग और चावल की जरूरत पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ghevar - फोटो : pixabay
घेवर

आप चाहें तो घर पर घेवर बनाकर अपने घरवालों को खुश कर सकती हैं। सावन के महीने मे घेवर खाना हर किसी को पसंद आता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें