फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman Jayanti: जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग, इसे बनाना है काफी सरल

Tue, 23 Apr 2024 07:19 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जन्मोत्सव के दिन अगर आप हनुमान जी को मीठी बूंदी का भोग लगाएंगे, तो आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
विज्ञापन
1 of 6
हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग - फोटो : instagram
Hanuman Jayanti Bhog Recipe: हर साल चैत्र मास के दौरान आने वाली शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 23 अप्रैल को पड़ रही है। मान्यता है कि जो भी भक्त भगवान श्रीराम के परम भक्तों में शुमार हनुमान जी की पूजा सच्चे मन से करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में इस दिन लोग मंदिरों और घरों में हनुमान जी की पूजा करते हैं, और उन्हें उनके प्रिय पकवानों का भोग लगाते हैं।

अगर आप भी हनुमान जी के जन्मोत्सव के दिन उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें मीठी बूंदी का भोग लगाएं। वैसे तो आपको बाजार में आसानी से बूंदी मिल जाएगी, लेकिन अगर आप हनुमान जी को घर पर तैयार की हुई बूंदी का भोग लगाएंगे, तो ये काफी बेहतर रहेगा। आज के इस लेख में हम आपको आसान तरीके से मीठी बूंदी बनाना सिखाएंगे, ताकि इसे आप घर पर बनाकर इसका भोग लगा सकें। 
विज्ञापन

2 of 6
हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग - फोटो : istock

बूंदी बनाने के लिए सामान

  • बेसन – 1 कप
  • केसरिया रंग (खाने वाला)
  • बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
  • पानी
  • देसी घी 

 

विज्ञापन

3 of 6
हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग - फोटो : istock
चाशनी के लिए सामान
  • पानी सवा कप
  • चीनी – डेढ़ कप
  • केसरिया रंग 
  • इलायची – 2

4 of 6
हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग - फोटो : instagram
विधि

घर पर बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक भगोने में पानी लेकर उसमें इलायची और चीनी डालें। अब इसे तब तक चलाते रहें, जब तक कि चीनी पूरी तरह पिघल न जाए। जब चीनी सही से पिघल जाए तो इसमें फूड कलर डालकर गैस बंद कर दें और इसे अब अलग साइड में रख दें।
विज्ञापन

5 of 6
हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग - फोटो : instagram
इसके बाद आप बूंदी बनाना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए एक बड़े कटोरे में बेसन और केसरिया रंग डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। बेसन में तीन चौथाई पानी डालकर इसका बैटर तैयार करें। जब ये सही से मिल जाए तो इसमें बेकिंग सोडा डालकर इसे सही से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हनुमान जी को लगाएं घर पर बनी बूंदी का भोग - फोटो : instagram
अब एक कड़ाई में देसी घी डालकर गर्म करें। जब घी गर्म हो जाए तो एक झरिये की मदद से कड़ाई में ही बूंदी छानना शुरू करें। जब ये सही से पक जाए और कुरकुरी होने लगे तो बूंदी को कड़ाई से निकालकर इसे चाशनी में डालें। चाशनी में कम से कम एक घंटे तक बूंदी को डूबा रहने दें। जब ये सही से डूब जाए तो ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियां डालकर इसका भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद इस बूंदी को बांटे जरूर। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें