फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Halwa-Chana Recipe: हलवा-चना बनाने की पारंपरिक विधि, ताकि कन्याओं के साथ मिले मां सिद्धिदात्री का भी आशीर्वाद

Wed, 01 Oct 2025 07:31 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Halwa Poori Chana Recipe For Maha Navami 2025: मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप यानी कि मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करना है तो महानवमी के दिन पारंपरिक विधि से हलवा, चना और पूड़ी बनाकर तैयार करें। 
विज्ञापन
1 of 8
हलवा-चना बनाने की पारंपरिक विधि - फोटो : instagram
Halwa Poori Chana Recipe For Maha Navami 2025: नवरात्रि का अंतिम दिन यानी महानवमी, मां दुर्गा के नौंवे स्वरूप मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। इस दिन विशेष पूजा-अर्चना के साथ कन्या पूजन किया जाता है, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उन्हें भोजन कराया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि यदि आप श्रद्धा और पारंपरिक विधि से मां को भोग लगाते हैं, तो मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और सिद्धियों का आशीर्वाद देती हैं। मां को चढ़ाए जाने वाले मुख्य भोग में हलवा, काला चना और पूड़ी शामिल होते हैं।

ये प्रसाद स्वाद में जितना उत्तम होता है, उतना ही शुभ और पवित्र भी माना जाता है। अगर आप भी इस पावन अवसर पर मां सिद्धिदात्री को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आइए जानें कि घर पर किस तरह से आप सरल और पारंपरिक विधि से हलवा, चना और पूड़ी तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
हलवा बनाने का सामान - फोटो : instagram
हलवा बनाने का सामान
  •  सूजी – 1 कप
  •  घी – ½ कप
  •  चीनी – ¾ कप 
  • पानी – 2 कप
  •  इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  •  बादाम, काजू, किशमिश

 
विज्ञापन

3 of 8
विधि - फोटो : instagram
विधि

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कढ़ाई में घी गरम करें और उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा भूनें। अब अलग से पानी गरम कर लें और उसमें चीनी घोल लें। इसके बाद भुनी हुई सूजी में धीरे-धीरे मीठा पानी डालें और लगातार चलाते रहें।

4 of 8
विधि - फोटो : instagram
थोड़ी देर चलाने के बाद हलवे को थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें, ताकि ये गाढ़ा हो जाए। जब ये हलवा गाढ़ा होने पर उसमें इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स मिलाएं। अब ये हलवा कन्याओं को परोसने के लिए तैयार है।  

 
विज्ञापन

5 of 8
काला चना बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
काला चना बनाने का सामान
  • रातभर भिगा हुआ काला चना 
  •  नमक – स्वाद अनुसार
  • जीरा – 1 चम्मच
  •  हरी मिर्च, अदरक  
  • घी/तेल – 1 चम्मच

 
विज्ञापन

6 of 8
विधि - फोटो : instagram
विधि

काला चना बनाने के लिए सबसे पहले तो चने को रातभर भिगोकर अगले दिन उबाल लें। इसे उबालने के बाद कढ़ाई में घी गर्म करें, उसमें जीरा, हरी मिर्च और अदरक का तड़का दें।
विज्ञापन

7 of 8
विधि - फोटो : instagram
ये आप नवरात्रि के लिए तैयार कर रही हैं, इसलिए प्याज-लहसुन से दूर रहें। अब उसमें उबले चने डालें। चने कढ़ाई में डालने के बाद उसमें नमक डालकर कुछ मिनट भूनें। चाहें तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सजा सकते हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
पूड़ी बनाने का तरीका - फोटो : instagram
पूड़ी बनाने का तरीका

सबसे आखिर में पूड़ी बनाने के लिए आपको सिर्फ गेंहू के आटे की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए सबसे पहले आटे को टाइट गूंथ लें। अब इसे थोड़ी देर सेट होने के लिए रख दें। आटा सेट होने के बाद इससे छोटी-छोटी लोई बनाएं। इसे बेलकर पूड़ी को तैयार करें। बेलने के बाद पूड़ियों को कढ़ाई में तेल डालकर तल लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें