फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Ashtami Bhog Recipe: हलवा-चना नहीं, अष्टमी के दिन मां महागौरी को लगता है इन खास लड्डुओं का भोग

Tue, 30 Sep 2025 07:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ashtami Bhog Recipe: अष्टमी के दिन मां महागौरी की पूजा होती है। ऐसे में आप उनको उनके प्रिय नारियल से बने पकवान का भोग लगा सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे नारियल के लड्डू बनाने का आसान तरीका....
विज्ञापन
1 of 6
हलवा-चना नहीं, अष्टमी के दिन मां महागौरी को लगता है इन खास लड्डुओं का भोग - फोटो : Amar Ujala
Ashtami Bhog Recipe: नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित होता है। मां महागौरी को शुद्धता, सौम्यता और उज्ज्वलता की देवी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आप मां दुर्गा के किसी स्वरूप को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें उनका प्रिय भोग लगाएं। अब जब दिन दुर्गा अष्टमी का है तो इस दिन उनकी आराधना में उनके प्रिय पकवान का भोग लगाएं।

मां महागौरी को नारियल का भोग लगाना अच्छा माना जाता है। इसलिए आप उन्हें नारियल से बने लड्डूओं का भोग लगा सकते हैं। नारियल के लड्डू न केवल स्वाद में मीठे होते हैं, बल्कि उनकी मिठास और सुगंध पूजा के माहौल को और भी पवित्र बनाती है। इस भोग को पूजा के बाद प्रसाद के रूप में भी बांटा जाता है, जो भक्तों के लिए सौभाग्य लेकर आता है। तो आइए आपको भी नारियल के लड्डू बनाने की आसान विधि बताते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
नारियल के लड्डू बनाने का सामान - फोटो : adobe stock
नारियल के लड्डू बनाने का सामान
  •  ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 कप
  • खोया
  •  चीनी – 1 कप 
  •  घी – 2 टेबलस्पून
  • इलायची पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
  • कटे हुए मेवे  – 2 टेबलस्पून 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : instagram
विधि

नारियल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कड़ाही में घी गरम करें। जब घी गर्म हो जाए तो उसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें और मध्यम आंच पर हल्का सा भूनें ताकि वो खुशबूदार हो जाए। इसे लगातार चलाते रहें, वरना नारियल जल सकता है। जब ये भुन जाए तो गैस बंद करके इसे साइड में रख लें। इसके बाद इसी तरह से खोया भी भून लें।

4 of 6
विधि - फोटो : instagram
इसी दौरान एक दूसरे बर्तन में चीनी को पानी में घोलकर गाढ़ा सिरप बना लें। जब ये सिरप गाढ़ा हो जाए तो इसमें नारियल का पाउडर डालकर और खोया मिक्स करें। इसी दौरान इसमें इलायची पाउडर को मिक्स करें। इलायची पाउडर के साथ इसी दौरान इसमें आपको सूखे कटे हुए मेवे डालने हैं।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : instagram
सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करके कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें ताकि हाथों को जलने का डर न हो। अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : instagram
आप चाहें तो इसके ऊपर नारियल का बुरादा डाल सकते हैं। इसकी वजह से लड्डुओं का स्वाद भी बढ़ जाएगा। इन्हें ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में रखें। नारियल के लड्डू पूजा के लिए और मेहमानों को परोसने के लिए बिल्कुल उपयुक्त माने जाते हैं। आप माता महागौरी को इसका भोग भी लगा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें