फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Puja 2022: गोवर्धन पूजा के भोग के लिए बनाएं ये खास सब्जी, ये रही बनाने की विधि

Wed, 26 Oct 2022 08:18 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
sabji - फोटो : istock
Govardhan Puja Bhog Annakoot Recipe: दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा होती है। इस दिन गाय की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को पूजा के बाद खास भोग चढाया जाता है। जिसे अन्नकूट कहते हैं। अन्नकूट के भोग खास तरह की सब्जी होती है। जिसमे बाजार में मिलने वाली सारी सब्जियों को मिलाकर तैयार किया जाता है। दिवारी का त्योहार सर्दियों की शुरूआत होता है। इसलिए बाजार में गर्मी और सर्दी दोनों की सब्जियां मिलती हैं। जिसे भगवान को भोग लगाने के बाद खाया जाता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी अन्नकूट की सब्जी।
विज्ञापन

2 of 6
सब्जी - फोटो : Istock
अन्नकूट की सब्जी बनाने की सामग्री
आलू दो, बैगन एक या दो, फूलगोभी एक, सेम सौ ग्राम, सौ ग्राम सांगरी, गाजर, मूली, टिंडे, अरबी, थोड़ी सी भिंडी, दो से तीन परवल, एक शिमला मिर्च, लौकी छोटी सी, कच्चा केला, कद्दू, चार से पांच टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, हरी मेथी, धनिया। 
विज्ञापन

3 of 6
Spices
सब्जी बनाने के लिए मसाला
तेल, हींग एक चुटकी, हल्दी पाउडर एक चम्मच, धनिया पाउडर एक चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार।

4 of 6
sabji - फोटो : Istock
अन्नकूट की सब्जी बनाने की विधि
अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को तैयार करें। इसके लिए सब्जियों को धो लें। अच्छी तरह से सारी सब्जियों को धोने के बाद लौकी, कद्दू, परवल को छील लें। साथ में आलू भी छील लें। गोभी, शिमला मिर्च, परवल, बैंगन जैसी सारी सब्जियों को छोटा-छोटा काट लें। 
विज्ञापन

5 of 6
तेल - फोटो : pixabay
अब किसी दूसरी प्लेट में टमाटर काट कर रख लें। हरी मिर्च और अदरक के छोटे टुकड़े कर लें। अब कड़ाही में तेल डालें और गैस पर गर्म गरें। जब तेल गर्म हो जाए तो हींग चुटकी भर डाल दें। साथ में जीरा का तड़का लगाएं। जीरा लाल हो जाए तो इसमे हरी मिर्ची और अदरक डाल दें। साथ में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर फ्राई करें। गैस की आंच धीमी कर सारी सब्जियों को डालकर तेज आंच पर भूनें। नमक डालकर चलाएं और पानी डालकर ढंक दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sabji - फोटो : istock
जब सब्जियां पकने लगें और नरम हो जाए तो टमाटर डालकर ढंक दें। सबसे आखिर में गरम मसाला, अमचूर पाउडर और कटी हुई हरी धनिया डालकर मिक्स करें। बस तैयार है स्वादिष्ट अन्नकूट की सब्जी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें