Garlic Paratha Recipe: सर्दियों के मौसम में खाने का आनंद बढ़ाने के लिए मसालेदार और गर्मागर्म व्यंजन सबसे बेहतरीन होते हैं। ऐसे में लहसुन का पराठा एक ऐसा स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है, जो सिर्फ पेट ही नहीं भरताा बल्कि शरीर को भी गर्माहट देता है।
लहसुन का पराठा बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही मजेदार। इसका तड़का और लहसुन की खुशबू हर किसी को भाती है। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, जो सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं।
इसी के चलते हर किसी को ये नाश्ते में बनाना चाहिए। अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहती हैं तो इस लेख में हम आपको घर पर जल्दी और आसानी से तैयार होने वाला लहसुन पराठा बनाने की पूरी रेसिपी बता रहे हैं, जिसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय सर्व कर सकते हैं।