फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड की दुश्मन है ये खास सब्जी, दिल की बीमारी भी करेगी दूर और भी काफी फायदे

Fri, 05 Jan 2018 10:12 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
garlic
अगर आप दिल से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित हैं या फिर सर्दियों की मार झेलना आपके बस की बात नहीं तो इस रामबाण सब्जी की मदद लें। ये सब्जी न सिर्फ शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को बल्कि डायबिटीज के मरीजों के लिए भी वरदान है।

पढ़ें- मूंगफली के ये फायदे जान लेंगे तो कभी नहीं कहेंगे इसे टाइम पास
विज्ञापन

2 of 5
ठंड से छुटकारे के लिए नैचुरल एंटीबायोटिक
कई शोधों में अब यह बात पूरी तरह प्रमाणित हो चुकी है कि ठंड के दिनों में लहसुन के सेवन से सर्दी नहीं लगती। ठंड के दिनों में गाजर, अदरक और लहसुन का जूस बनाकर पीने से शरीर को एंटीबायोटिक्स मिलते हैं और ठंड कम लगती है।
विज्ञापन

3 of 5
दांतों के दर्द में फायदेमंद
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन लहसुन के सेवन से दांतों के दर्द में आराम मिलता है। लहसुन को लौंग के साथ पीसकर दांतों के दर्द वाले हिस्से पर लगाने से दर्द से तुरंत राहत मिलती है।
 

4 of 5
संक्रमण से बचाता है लहसुन
लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल की सेहत के लिए खाएं लहसुन
लहसुन खाने से न सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है ‌बल्कि आपका दिल भी हमेशा फिट रहता है। इसमें ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में गुड कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाते हैं जिनसे बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में आसानी होती है। हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को प्रतिदिन कम से कम लहसुन की दो कली जरूर खाने चाहिए। इसमें मौजूद एलिसिन नामक तत्व हाई बीपी को सामान्य करने में मददगार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें