Ganesh Bhog Recipes: गणपति उत्सव के दौरान बप्पा को भोग लगाने की परंपरा का खास महत्व माना जाता है। घर में गणपति विराजमान हों तो भक्त हर दिन कुछ खास और स्वादिष्ट बनाकर भगवान को अर्पित करना पसंद करते हैं। अगर आप भी पांच दिनों तक रोज नया भोग बनाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा समय रसोई में नहीं बिताना चाहते, तो ये आसान रेसिपी आइडियाज आपके काम आ सकते हैं। इन व्यंजनों में ऐसी चीजें शामिल हैं जो आमतौर पर घर में आसानी से मिल जाती हैं और इन्हें ज्यादा मेहनत के बिना तैयार किया जा सकता है।