modak recipe at home
- फोटो : Social media
चॉकलेट मोदक बनाने की सामग्री
वैसे तो बाजार में गणेश उत्सव के नजदीक आते ही तरह-तरह के मोदक भगवान को भोग लगाने के लिए मिलने लगते हैं। लेकिन अपने गणपति बप्पा को अपने हाथ से बने मोदक का भोग लगाने में ज्यादा ही आनंद मिलता है। चॉकलेट मोदक बनाने के लिए जरूरत होगी। एक कप चावल का आटा, आधा कप मैदा, दो से तीन चम्मच देसी घी, एक चुटकी नमक। साथ में भरावन के लिए जरूरत होगी एक कप खोवा, आधा कप चीनी, आधा कप चॉकलेट चिप्स या फिर चॉकलेट घिसी हुई, साथ में चाहिए चॉकलेट सॉस।