फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Modak Recipe: इस गणेश चतुर्थी बप्पा को लगाएं खास मोदक का भोग, बनाने की रेसिपी जान लें

Wed, 20 Aug 2025 11:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Recipe to Make Chocolate Modak For Ganesh Chaturthi: यदि आप इस गणेश चतुर्थी के मौके पर सिंपल की जगह चॉकलेट मोदक तैयार करना चाहते हैं तो यहां उसकी रेसिपी दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 7
चॉकलेट मोदक बनाने का तरीका - फोटो : instagram
Easy Recipe to Make Chocolate Modak For Ganesh Chaturthi: दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव की शुरुआत इस बार 27 अगस्त से हो रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल गणेश चतुर्थी 27 अगस्त को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म के लोगों के लिए गणेश चतुर्थी का दिन बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन बप्पा का जन्मदिन भी होता है।

इसी के चलते लोग गणेश उत्सव के दिन खूब अच्छे से सज-संवर के बप्पा को अपने घर लाते हैं। इसके साथ-साथ घरों में बप्पा का पसंदीदा मोदक भी तैयार किया जाता है। अगर इस बार गणेश चतुर्थी पर आप अपने गणपति को अलग तरह के मोदक का भोग लगाना चाहते हैं तो चॉकलेट मोदक अच्छा विकल्प है। यहां हम आपको चॉकलेट मोदक बनाने की रेसिपी भी बताएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
मोदक बनाने का सामान - फोटो : instagram
मोदक बनाने का सामान
  •  मिल्क पाउडर – 1 कप
  • कोको पाउडर – 2 टेबलस्पून
  •  कंडेंस्ड मिल्क – ½ कप
  • पिघली हुई चॉकलेट – ¼ कप
  •  घी – 1 टेबलस्पून
  • वनीला एसेंस – ½ टीस्पून 

 
विज्ञापन

3 of 7
स्टफिंग के लिए - फोटो : instagram
 स्टफिंग के लिए
  •  मावा (खोया) – ½ कप
  •  पिसी चीनी – 2 टेबलस्पून
  • कटे हुए ड्रायफ्रूट्स – 2 टेबलस्पून (काजू, बादाम, पिस्ता)
  • इलायची पाउडर – ¼ टीस्पून

 

4 of 7
विधि - फोटो : instagram
विधि

मोदक बनाने के लिए आपको सबसे पहले स्टफिंग तैयार करनी है। इसके लिए एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर मावा हल्का भून लें जब तक हल्का सुनहरा रंग आ जाए। जब ये भुन जाए तो उसमें एकदम बारीक पिसी चीनी, ड्रायफ्रूट्स और इलायची पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर गैस बंद कर दें।
विज्ञापन

5 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
अब इसे साइड में रख दें ठंडा होने के लिए क्योंकि स्टफिंग हमेशा ठंडा करके ही भरी जाती है। जब स्टफिंग तैयार हो जाए तो दोबारा से एक पैन में घी गरम करें, उसमें कंडेंस्ड मिल्क, मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालें। अब इसे लगातार चलाते हुए मिक्स करें।
विज्ञापन

6 of 7
विधि - फोटो : Adobe stock
सबसे आखिर में इसमें चॉकलेट डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। बस अब मिश्रण थोड़ा ठंडा होने दें ताकि सांचे में भरने लायक हो जाए। आखिर में मोदक बनाने की तैयारी शुरू करें। इसके लिए मोदक के सांचे को घी से ग्रीस करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विधि - फोटो : instagram
अब इसमें थोड़ा चॉकलेट मिश्रण लेकर सांचे में भरें और बीच में हल्का गड्ढा करें। इस गड्ढे में मावा की स्टफिंग डालें और फिर ऊपर से चॉकलेट का मिश्रण डालकर इसे बंद कर दें। इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि ये अच्छे से सेट हो जाए। बस तैयार है आपका चॉकलेट मोदक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें