गुलाब जामुन
- फोटो : Adobe Stock
भाई दूज पर भाई के लिए पसंदीदा पकवान
पांचवें दिन भाई दूज पर भाई के पसंदीदा पकवान बनाकर उसका स्वागत करें। लंच में छोले-पूरी, दही भल्ले, पुलाव और पनीर की सब्जी रख सकते हैं। मिठाई में रसगुल्ला, गुलाब जामुन या घर पर बनी बर्फी परोसें। शाम को हल्का नाश्ता और चाय के साथ नमकीन रखें।
पहले से कर लें ये जरूरी तैयारियां
दिवाली से पहले सूखे मेवे, बेसन, आटा, चावल, घी और मसालों की खरीदारी कर लें। नमकपारे, मठरी, चिवड़ा और शकरपारे जैसे सूखे स्नैक्स पहले बनाकर एयरटाइट डिब्बों में रखें। ताजी मिठाइयां, रायता और सलाद जरूरत के अनुसार बनाएं और दूध से बनी चीजों को फ्रिज में सुरक्षित रखें।
इस तरह पांच दिनों का मेन्यू पहले से तय करके आप दिवाली का हर पल बिना तनाव के मना सकते हैं। आखिर त्योहार का असली मजा परिवार के साथ समय बिताने और खुशियां बांटने में ही है।