Diwali Snacks Recipes: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में मेहमानों का आना-जाना और तरह-तरह के पकवान बनाने की तैयारी शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप त्योहार के दिन किचन में ज्यादा समय नहीं बिताना चाहती हैं, तो कुछ स्नैक्स पहले से बनाकर स्टोर कर सकती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Diwali Snacks Recipes: दिवाली का त्योहार खुशियों, रोशनी और स्वादिष्ट पकवानों का उत्सव है। इस मौके पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है और हर कोई कुछ चटपटा और कुरकुरा खाना पसंद करता है। लेकिन त्योहार के दिन पूजा, सजावट और दूसरी तैयारियों के बीच किचन में ज्यादा समय बिताना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ स्नैक्स पहले से बनाकर स्टोर कर सकती हैं। इससे दिवाली के दिन आपका काम आसान हो जाएगा और मेहमानों के आने पर आपको तुरंत कुछ स्वादिष्ट परोसने की टेंशन भी नहीं रहेगी। इस लेख में जानें दिवाली के लिए 5 आसान स्नैक्स रेसिपी, जिन्हें आप पहले से बनाकर स्टोर कर सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
दिवाली के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स
- फोटो : instagram
1. नमक पारे
नमक पारे दिवाली के सबसे पसंदीदा पारंपरिक स्नैक्स में से एक हैं। इन्हें मैदा, अजवाइन, नमक और घी की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है। सबसे पहले मैदा में अजवाइन, नमक और मोयन के लिए घी मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब इसकी पतली रोटी बेलकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें। ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
विज्ञापन
3 of 6
दिवाली के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स
- फोटो : instagram
2. मठरी
मठरी एक ऐसा स्नैक है, जिसे आप दिवाली से कुछ दिन पहले बनाकर रख सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए मैदा, सूजी, अजवाइन, नमक और घी की जरूरत होती है। सभी सामग्री मिलाकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटी-छोटी लोइयां बनाकर मठरी का आकार दें और कांटे से हल्के छेद कर दें। अब इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें। ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में रखें।
4 of 6
दिवाली के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स
- फोटो : instagram
3. चकली
अगर आपको कुछ अलग और चटपटा पसंद है, तो दिवाली पर चकली बना सकती हैं। इसे चावल के आटे, बेसन, तिल, अजवाइन और मसालों से तैयार किया जाता है। सभी सामग्री मिलाकर नरम आटा गूंथ लें। अब चकली बनाने वाले सांचे की मदद से गोल आकार दें। गर्म तेल में धीमी-मध्यम आंच पर कुरकुरा होने तक तलें। ठंडा होने के बाद डिब्बे में भरकर रख दें।
विज्ञापन
5 of 6
दिवाली के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स
- फोटो : instagram
4. शक्करपारे
दिवाली पर नमकीन के साथ मीठे स्नैक्स भी जरूर होने चाहिए। शक्करपारे इसके लिए अच्छा विकल्प हैं। इन्हें बनाने के लिए मैदा, घी, चीनी और इलायची की जरूरत होती है। सबसे पहले मैदा में घी मिलाकर आटा गूंथ लें। इसकी मोटी रोटी बेलकर छोटे चौकोर टुकड़े काट लें। अब इन्हें तेल में सुनहरा होने तक तलें। चाहें तो तैयार शक्करपारों को चीनी की चाशनी में डालकर मीठा स्वाद दे सकती हैं। ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।
दिवाली के लिए बनाएं ये 5 स्नैक्स
- फोटो : instagram
5. मसाला काजू
दिवाली पार्टी में मसाला काजू भी शानदार स्नैक हो सकता है। इसे बनाने के लिए काजू, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा घी लें। सबसे पहले पैन में घी गर्म करें और काजू को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाएं। गैस बंद करके काजू को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखें।