फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendship Day 2023: सावन में दोस्त को बनाकर खिलाएं बिना अंडे का कप केक, दोस्ती में आएगी मिठास

Sun, 06 Aug 2023 08:23 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप सावन के महीने में अपने दोस्त को कप केक बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो इस तरह से बिना अंडे का कप केक बना सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Cup Cake - फोटो : Istock
Friendship Day 2023: दोस्ती का रिश्ता हर रिश्ते से ऊपर होता है। एक सच्चा दोस्त हर उस कदम पर आपके साथ होता है, जब आपके साथ के लिए कोई नहीं होता। जब आपको किसी की जरूरत होती है तो भी आप उसे अपने साथ पाते हैं। ऐसी ही सच्ची दोस्ती को फ्रेंडशिप डे का दिन समर्पित होता है। ये दिन हर साल अगस्त के महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। फ्रेंडशिप डे के दिन लोग अपने सच्चे दोस्तों को स्पेशल फील कराने के लिए कुछ ना कुछ करते हैं।

अगर आप अपने दोस्त को सच में स्पेशल फील कराना चाहते हैं तो उनके लिए घर पर कप केप बना सकते हैं। कप केक में अंडा डलता है लेकिन कई लोग सावन के महीने में अंडा नहीं खाते। ऐसे में अगर आप सावन के महीने में अपने दोस्त को कप केक बनाकर खिलाना चाहते हैं, तो इस तरह से बिना अंडे का कप केक बना सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
maida - फोटो : social media
कप केक बनाने का सामान
  • मैदा - 1/4 कप
  • कॉर्नफ्लोर - 1 बड़े चम्मच
  • कोको पाउडर - 1 बड़े चम्मच
  • चीनी पाउडर - 1/4 कप
  • बेकिंग सोडा - 1/8 छोटी चम्मच
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • जैतून का तेल - 1 बड़े चम्मच
  • दूध - 3.5 बड़े चम्मच   
  • सिरका - 1/2 छोटी चम्मच
  • वैनिला एसेंस - 1/4 छोटी चम्मच
  • बादाम कतरन
विज्ञापन

3 of 7
विधि - फोटो : istock
ऐसे बनाएं बैटर

अपने दोस्त को खुश करने के लिए आप घर पर ही कप केक तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक बड़े कटोरे में  मैदा, कॉर्न फ्लोर, चीनी पाउडर, बेकिंग पाउडर, और थोड़ा सा बेकिंग पाउडर को अच्छे से छान लें।

4 of 7
विधि - फोटो : istock
छानने के बाद इसमें जैतून का तेल, दूध और थोड़ा सा सिरका मिलाएं। जब ये मिल जाए तो वैनिला एसेंस को इसमें डालकर अच्छे से फेंटे। बैटर गाढ़ा लगने पर आप इसमें दूध डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
केक - फोटो : istock
विधि

सबसे पहले कप केक बनाने के लिए इसके सांचे में बटर पेपर लगाने के बाद थोड़ा सा बैटर डालें। ध्यान रखें कि ये पूरा ना भरे, क्योंकि बनते समय ये फूलता है। इसके ऊपर बादाम की कतरन डालें। 
विज्ञापन

6 of 7
Cup Cake - फोटो : Istock
अब एक कढ़ाही में पानी डालकर इसके ऊपर छलनी रख दें। जब पानी में अच्छे से उबाल आ जाए तो छलनी के ऊपर सांचा रख दें। कढ़ाही को अच्छे से ढक लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
केक - फोटो : instagram
अब लो मीडियम फ्लेम पर 20 मिनट तक इसे पकने दें। तकरीबन बीस मिनट के बाद ये तैयार हो जाएंगे। अब इसके ऊपर आइसिंग करके अपनो दोस्त को खिला सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें