हर कोई चाहता है कि वो स्लिम ट्रिम नजर आए। इसकी चाहत में लोग जिम में घंटो पसीना बहाने से भी गुरेज नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अपनी दिनचर्या के अनुसार ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर नहीं करेंगे तो आपकी सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। शरीर के मेटाबॉलिज्म सिस्टम पर इन सबका बहुत असर पड़ता है। पाचन की क्रिया बिगड़ने से मोटापे की समस्या हो सकती है।