फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन टिप्स के साथ आप भी ला सकते है खाने में जायका, मेहमान भी कहेंगे हाथों में क्या जादू है

Fri, 22 Jun 2018 02:47 PM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रसोई घर की छोटी-छोटी भूलों से स्वाद भटकता है, मूड खराब होता है और आखिरकार सुनने को यह भी मिल सकता है कि आपको खाना पकाना नहीं आता। लेकिन जरा-सा ध्यान दें, तो आप स्वाद पर विजय पा सकती हैं...आइए जानते हैं कैसे..
 
 
विज्ञापन

2 of 6
सूजी की इडली या ढोकला बनाते समय फ्रिज के दही का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने से वह स्पंजी नहीं बनता। इसको थोड़ी देर तक समान्य तापमान में आने दें। ढोकले बनाने के लिए गुनगुने पानी का प्रयोग करें।
 
विज्ञापन

3 of 6
माइक्रोवेव में खाना बनने पर उसका दरवाजा तुरंत न खोलें। थोड़ी देर खाने को माइक्रोवेव में ही रहने दें। करीब 3 से 4 मिनट बाद ही दरवाजा खोलें। इसका स्वाद बेहतर होगा।
 

4 of 6
जब दाल में उबाल आए, तब कभी मसाले नहीं डालने चाहिए। इससे मसाले दाल में ठीक से नहीं मिल पाते और मसालों की छोटी-छोटी गुठलियां बन जाती हैं, जिससे स्वाद नहीं आता।
 
विज्ञापन

5 of 6
पनीर की सब्जी को बहुत देर तक नहीं पकाना चाहिए। इससे पनीर के टुकड़े होने लगते हैं। पनीर के टुकड़ों को एक बर्तन में रखकर, उसके ऊपर गरम पानी डालें और नमक व हल्दी डालें। इससे पनीर मुलायम बनेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जब भी किसी ग्रेवी में पानी डालना हो, तो गरम पानी का ही प्रयोग करें। दाल या सब्जी फ्रिज से निकालकर प्रयोग में ला रही हैं, तो घी या तेल में हींग-जीरे का तड़का लगाएं। इससे बेहतर स्वाद मिलेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें