खाने की कुछ चीजें हैं जिन्हें हम फ्रिज में ये सोच कर रख देते हैं कि ज्यादा ताजी रहेंगी। असल में ऐसा करने से उनका पोषण और स्वाद खत्म होने लगता है। आप भी इनमें से कुछ तीजें जरूर फ्रिज में रखते होंगे इसलिए पढ़ लें ये खबर।
विज्ञापन
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
2 of 12
- फोटो : getty images
एक चीज जिसे आपको कभी भी फ्रिज के अंदर नहीं रखना चाहिए वो है आलू। ज्यादा ठंडा हो जाने पर आलू का स्टार्च शुगर बन जाता है। आसे में जब इसे पकाया या तला जाता है तो ये शुगर अमीनो एसिड के साथ मिल कर केमिलक बन जाती है जो कैंसर तक पैदा कर सकता है। इसलिए आलू को एक कागज के बैग में किसी ठंडी जगह पर रखें लेकिन फ्रिज के अंदर नहीं।
विज्ञापन
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
3 of 12
- फोटो : getty images
शहद को फ्रिज में रखा तो वो चिपचिपा क्रिस्टल पदार्थ बन जाएगा। इसलिए इसे कमरे के तापमान पर ही रखें। न धूप में और न फ्रिज में।
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
4 of 12
- फोटो : getty images
अक्सर लोग टमाटर फ्रिज में रखते हैं ताकि वे ताजा रहें लेकिन असल में ऐसा करने से टमाटर का फ्लेवर खोने लगता है। फ्रिज में रखने से ये और पक नहीं पाते जिसकी वजह से स्वाद कम आता है।
विज्ञापन
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
5 of 12
- फोटो : getty images
टमाटर ही तरह ही सेब भी फ्रिज में रखने के बाद अपना स्वाद खोने लगते हैं और ढीले से हो जाते हैं। जब आपको सेबप खाना हो, उससे बस 30 मिनट पहले फ्रिज में रखें। बाकि समय बाहर ही रखें, इससे टेस्ट अच्छा आएगा।
विज्ञापन
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
6 of 12
- फोटो : getty images
प्याज को रखने का सबसरे अच्छा तरीका कागज के बैग में किसी ठंडी अंधेरी जगह रखना है न कि फ्रिज में। अगर ये फ्रिज में रख दिए जाएं तो ये मुलायम पड़ने लगते हैं और उनकी गंध दूसरी खाने की चीजों में भी चली जाती है।
विज्ञापन
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
7 of 12
- फोटो : getty images
ज्यादातर लोग ब्रेड को फ्रिज में रखते हैं लेकिन असल में ऐसा करने से ब्रेड ज्यादा जल्दी सूख जाती है।
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
8 of 12
- फोटो : getty images
केले को फ्रिज से बाहर ही रखें। अगर आपके खाने से पहले वे काले पड़ने लगे तो उसे फ्रीजर में रख दें और उसे बाद में केले की ब्रेड बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
9 of 12
- फोटो : getty images
केचअप सॉस को लोग फ्रिज में रखना बेहतर समझते हैं लेकिन लेकिन अच्छा है इसे बाहर ही रखें भले ही वो खुल चुका हो। उसमें पहले से ही सिरका और प्रिजर्वेरिटव पड़े होते हैं कि फ्रिज की जरूरत नहीं पड़ती। इसी तरह जैम को भी बाहर ही रखें।
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
10 of 12
- फोटो : getty images
कई लोग सोचेत हैं कि कॉफी की सही जगह फ्रिज में है जबकि ऐसा नहीं है। इसका असली मजा तभी आएगा जब इसे कमरे के तापमान पर रखा जाए क्योंकि इसमें मौजूद नौचुरल ऑयल स्वाद बनाए रखेंगे।
फ्रिज में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें
11 of 12
- फोटो : getty images
मेवे को भी ठंडी जहग जहां धूप न आए, रखना काफी है। फ्रिज में उनकी कोई जगह नहीं।