हमारे रसोई में आजकल सबसे ज्यादा इस्तेमाल बटर का हो रहा है। परांठे या ब्रेड को सेंकना हो या फिर कुछ बेक करना हो हर चीज में हम बटर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बटर में मौजूद वसा की अत्यधिक मात्रा के कारण अगर आप इसका इस्तेमाल कम करना चाहते हैं तो बहुत से ऐसे स्वास्थ्यवर्धक पदार्थ हैं जो आप खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो आइए जाने बटर के वो कौन से विकल्प हैं जिनका इस्तेमाल रसोई में किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
देशी घी
भारतीय खाने में सबसे अच्छा विकल्प है देशी घी। अगर आप बेक करने के लिए घी का इस्तेमाल करते हैं तो यह बटर की तरह ही काम करेगा बल्कि इसमें बटर से ज्यादा माइश्चर होता है। सबसे जरूरी बात कि इसमें बटर के मुकाबले वसा की मात्रा बहुत कम होती है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : pixa
नारियल का तेल
खाने में बटर के विकल्प के रूप में नारियल के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दक्षिण भारत के राज्यों में तो ज्यादातर खाने में इसी तेल का प्रयोग होता है। नारियल का तेल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से लीवर ठीक रहता है, पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और ऊर्जा के साथ ही वजन घटाने में भी मदद करता है।
4 of 6
जैतून का तेल
जैतून के तेल का इस्तेमाल केवल सलाद की ड्रेसिंग में ही नहीं किया जाता है बल्कि इसे खाने को पकाने या फिर बेक करने में भी प्रयोग कर सकते हैं। जैतून के तेल में मोनोसैचुरेटेड वसा पाया जाता है। शोध में पाया गया है कि जैतून के तेल का नियमित रूप से सेवन करने से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 6
नट्स बटर
जैसे पीनट बटर बनाने के लिए मूंगफली को पीसकर पेस्ट बनाया जाता है। उसी तरह से बेकिंग के नट्स बटर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नट्स बटर बनाने के लिए काजू, पिस्ता, बादाम और हेजलनट्स का उपयोग किया जाता है।
विटामिन ए और सी से भरपूर कद्दू का इस्तेमाल केवल सब्जी के रूप में ही नही किया जाता है। बल्कि बेकिंग के लिए भी ये एक लाजवाब विकल्प है। किसी डेजर्ट को बेक करते समय पके कद्दू का पेस्ट आप बटर की जगह पर इस्तेमाल कर सकते हैं।