फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtrian Recipes: गणेश उत्सव में अवश्य बनते हैं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान

Thu, 21 Aug 2025 04:06 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Traditional Maharashtrian Recipes For Ganesh Chaturthi 2025: गणपति उत्सव के मौके पर अगर आप कुछ खास बनाना चाहती हैं तो कुछ महाराष्ट्रीयन पकवान अवश्य बनाएं। 
विज्ञापन
1 of 6
गणेश उत्सव में अवश्य बनते हैं ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पकवान - फोटो : Adobe stock
Traditional Maharashtrian Recipes For Ganesh Chaturthi 2025: गणपति उत्सव सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि स्वाद और परंपरा का भी उत्सव होता है। खासकर महाराष्ट्र में ये त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान हर जगह पकवानों की खुशबू हर घर को महका देती है।

अगर आप भी इस बार गणेश चतुर्थी पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो पारंपरिक महाराष्ट्रीयन व्यंजन जरूर ट्राई करें। इस लेख में हम आपको ऐसे पांच लोकप्रिय और खास पकवानों के बारे में बताएंगे, जो न केवल स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि गणपति बप्पा को भी बेहद प्रिय हैं।
विज्ञापन

2 of 6
उकडीचे मोदक - फोटो : instagram
उकडीचे मोदक 

ये मोदक बप्पा का सबसे प्रिय भोग माना जाता है। कहा जाता है गणेश उत्सव में आप कुछ बनाएं या न बनाएं लेकिन मोदक अवश्य ही बनाने चाहिए। इसे चावल के आटे की परत में गुड़ और नारियल का मीठा भरावन भरकर भाप में पकाया जाता है।  अब तो मोदक भी कई-कई प्रकार के मिलने लगे हैं, जो खाने में कमाल के लगते हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 6
पुरण पोली - फोटो : Adobe stock
पुरण पोली  

गुड़ और चने की दाल से बनी मीठी भरवां रोटी। त्योहारों का खास हिस्सा होती है और बप्पा को भोग के रूप में चढ़ाई जाती है। इसकी सबसे खास बात होती है कि इसे देसी घी में ही पकाया जाता है। जिस वजह से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इस गणेश उत्सव के मौके पर आप भी पुरण पोली अवश्य बनाएं। 

 

4 of 6
साबूदाना खिचड़ी - फोटो : instagram
साबूदाना खिचड़ी

बहुत से लोग बप्पा के आगमन के मौके पर व्रत भी रखते हैं। ऐसे में आप साबुदाना खिचड़ी भी तैयार कर सकते हैं। ये व्रत के दिनों में खाई जाती है, और इसका भोग बनाना भी काफी आसान है। साबूदाना, मूंगफली और आलू से बनी ये हल्की लेकिन स्वादिष्ट डिश उपवास में ऊर्जा देती है। इसका भोग भी बप्पा को पसंद आता है।

 
विज्ञापन

5 of 6
सूजी का हलवा - फोटो : instagram
सूजी का हलवा

कुछ आसान सा बनाने का प्लान कर रही हैं ? तो सूजी के हलवे से बेहतर कोई और विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। सूजी और देसी घी से बना हलवा बप्पा को प्रसन्न करने के लिए काफी है। इसे बनाते समय सूजी को अच्छी तरह से भूनें, क्योंकि अगर सूजी कच्ची रह गई तो हलवा सही नहीं बनेगा। ये देखने में भी अजीब ही लगेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थालीपीठ - फोटो : instagram
थालीपीठ

महाराष्ट्रीन थालीपीठ खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही पौष्टिक भी होती है। इसे बाजरा, ज्वार और गेहूं जैसे आटे के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसमें तमाम मसाले भी पड़ते हैं, जिस कारण इसका स्वाद काफी चटपटा होता है। इसे बनाकर आप बप्पा को अचार और दही के साथ इसका भोग लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें