फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के लिए जहरीली हैं ये चीजें, भूलकर भी न करें सेवन

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
food
डायबिटीज की परेशानी लोगों में तेजी से पैर पसार रही है। आपको अपने आस-पास कई लोग मिल जाएंगे जो इस बीमारी से जूझ रहे हैं। जो लोग इस परेशानी से पीड़ित होते हैं, उन्हें अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।

डायबिटीज से ग्रसित कुछ लोग ऐसी बहुत सारी चीजों का सेवन करते हैं जो उन्हें लगता है उनके लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं होता। आज हम आपको बताएंगे डायबिटीज के मरीजों को किन चीजों के सेवन से बचना चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो चीजें...
विज्ञापन

2 of 5
sweet potato
डायबिटीज के पेशेंट्स को जमीन के नीचे उगने वाली चीजों को अपनी डाइट से दूर रखना चाहिए। उन्हें अरबी, शकरकंदी, आलू आदि के सेवन से बिल्कुल बचना चाहिए। अगर कई बार आपका मन कर भी रहा हो तो आप बहुत कम मात्रा में इसके सेवन करें।
विज्ञापन

3 of 5
dry fruits
हम सब जानते हैं कि ड्राई फ्रूट का सेवन हमारे लिए अच्छा होता है, लेकिन डायबिटीज के पेशेंट्स को इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए। अगर आपका कभी खाने का मन कर भी रहा है तो अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट को रात को एक कटोरी में पानी में भिगोकर रख दें। आप सुबह इन्हें खा सकते हैं।

4 of 5
junk food
वैसे तो जंंक फूड किसी के लिए भी अच्छा नहीं होता, लेकिन खासकर डायबिटीज के पेशेंट्स को जंक फूड से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इनके सेवन से डायबिटीज का खतरा और बढ़ जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mango
अगर डायबिटीज को कंट्रोल में रखना चाहते हैं तो वसायुक्त आहार से परहेज करें। डायबिटीज के पेशेंट्स को आम, केला, लीची जैसे फलों से भी दूरी बनाकर करना चाहिए क्योंकि इनमें शुगर बहुत ज्यादा मात्रा में होती है। इनके सेवन से डायबिटीज का खतरा बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें