Basant Panchami Food : पूरे विश्व में भारत एक ऐसा अनोखा देश है, जहां मौसम के हिसाब के खान-पान बदलता रहता है। हर मौसम में अलग तरीके के जायके चखने का मौका मिलता है। हर राज्य की कुछ पारंपरिक ऐसी डिशेज हैं, जिन्हें काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में आज हम आपको राजस्थान की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे बसंत पंचमी के दिन आप बना सकते हैं।
इस डिश का नाम है हल्दी की सब्जी। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का खाना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप हल्दी की सब्जी को अपने घर में बनाएंगी तो आपके घर के लोग उंगलियां चाटते रह जाएंगे। वहीं इस सब्जी को खाने के बाद लोग आपकी तारीफ करेंगे। बड़ी बात ये है कि इसे बनाना काफी आसान भी है। आइए देर ना करते हुए आपको हल्दी की सब्जी बनाना सिखाते हैं ताकि आप भी वाहवाही लूट सकें।