अब आप अपने घरों के दरवाजों के साथ-साथ बालकनी के दरवाजे पर भी डोर बेल लगवा लीजिए। क्योंकि हो सकता है अब आपका फूड बालकनी के रास्ते से डिलीवर हो। घबराइए नहीं ये एक नया तरीका है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला ऐसा देश है जहां ड्रोन से खाने की डिलीवरी दी जाएगी।