फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: मसाले से जुड़े ये हैक्स रोज की सब्जी को बना देंगे स्वादिष्ट

Fri, 20 May 2022 12:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मसाला - फोटो : pexles
खाने में कभी मसाला ज्यादा तो कभी मिर्च ज्यादा, अगर इस तरह की समस्या से परेशान रहती हैं। और अक्सर ही सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है। तो मसाले से जुड़े ये टिप्स जरूर आपके काम आएंगे। सब्जी में अगर नमक, मिर्च, मसाला सही मात्रा में ना हो तो पूरी सब्जी का स्वाद बिगड़ जाता है। रसोई में अगर माहिर नही हैं तो इन मसाले से जुड़े हैक्स की मदद से आसानी से स्वादिष्ट खाना तैयार कर सकती हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो खास टिप्स।
विज्ञापन

2 of 6
red chilli
खाने में करे कुटी मिर्च का इस्तेमाल
दाल या सब्जी का फ्लेवर बढ़ाने के लिए कटी हुई मिर्च डालने की बजाय कुटी हुई लाल मिर्च का इस्तेमाल करें। दाल या सब्जी में तड़का लगाने के लिए लाल मिर्च को कूटकर डालें। आप चाहें तो हरी मिर्च को भी कूटकर डाल सकते हैं। मिर्च का स्वाद कूटने से ज्यादा आता है और सब्जी भी स्वादिष्ट लगती है। 
विज्ञापन

3 of 6
काली मिर्च - फोटो : iStock
इसी तरह से काली मिर्च को भी पहले से पीसकर रखा इस्तेमाल करने की बजाय ताजा कुटा हुआ करें। इससे स्वाद पर काफी असर पड़ेगा। 

4 of 6
salt - फोटो : अमर उजाला
नमक डालें हाथ से
कभी भी शेफ वगैरह को खाना बनाते देखें तो पाएंगे कि वो नमक को हाथ से डालते हैं। जबकि अक्सर घरों में हम लोग चम्मच की सहायता से नमक डालते हैं। हाथ से नमक डालने से ये पूरे खाने में फैलता है। और ज्यादा होने की संभावना भी कम होती है। वहीं खाना जब थोडा पक जाए तो ही नमक डालें। बहुत घरों में सब्जी को गलाने के लिए नमक डाला जाता है। जिससे आखिर में नमक ज्यादा या कम हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
masala - फोटो : pixabay
अगर सब्जी में थोड़ा अलग फ्लेवर चाहिए तो जीरे को ताजा भूनकर कूट लें। इसे करने में ज्यादा समय नहीं लगता साथ ही स्वाद भी बढ़कर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lal mirch
सब्जी में चाहिए लाल मिर्च का स्वाद और रंग तो ऐसे डालें
अगर सब्जी में लाल मिर्च का स्वाद और रंग भी चाहिए तो तेल में पहले लाल मिर्च और हल्दी डालें। इसके तुरंत बाद ही टमाटर और प्याज वगैरह डाल दें। जिससे कि लाल मिर्च जलें नहीं। साथ ही इस तरह से लाल मिर्च डालने से कम मिर्च में भी पूरा तीखापन और रंग मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें