फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recipe: सेहत से भरपूर अलसी से बनाएं स्वादिष्ट चटनी, बनाने का तरीका है आसान

Tue, 14 Jun 2022 02:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
अलसी के बीज के फायदे - फोटो : iStock
खाने के साथ अगर चटनी और रायता मिल जाता है। तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। सादा और बिना मसाले वाले खाने के साथ तो चटनी का स्वाद लाजवाब लगता है। हर मौसम में कोई ना कोई फल और सब्जी ऐसी होती है। जिसकी चटनी जायके को बढा देती है। अगर आप स्वाद और सेहत को एक साथ चाहती हैं तो प्रोटीन और रिच फाइबर से भरपूर अलसी की चटनी को ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें अलसी की चटनी बनाने की विधि। 
विज्ञापन

2 of 4
अलसी के बीज - फोटो : Pixabay
अलसी की चटनी बनाने की सामग्री
अलसी की चटनी बनाने के लिए जरूरत होगी सौ ग्राम अलसी के बीज, लहसुन की पांच से छह कलियां, हरी मिर्च तीन से चार, नींबू का रस दो चम्मच, नमक स्वादानुसार, चार से पांच डंठल पुदीने की पत्तियां।
विज्ञापन

3 of 4
chutney - फोटो : social media
अलसी की चटनी बनाने की विधि
अलसी की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि अलसी के बीजों को अच्छी करह से साफ कर लें। तवे को गर्म कर लें और फिर इन अलसी के बीजों को सूखा ही भून लें। इसे भूनने के लिए किसी भी तरह के तेल या घी का इस्तेमाल ना करें। अब इन अलसी को ठंडा कर लें। 
विज्ञापन

4 of 4
flex seed
जब अलसी ठंडी हो जाए तो मिक्सी के जार में इसे पलट दें। साथ में नींबू का रस, हरी मिर्ची और लहसुन की कलियों को डाल दें। साथ ही नमक भी मिला लें। पानी के तीन से चार चम्मच डालकर इसे अच्छी तरह से पीस लें। एक बार में इसे पीसना मुश्किल होगा। इसलिए कम से कम तीन से चार बार में मिक्सी को चलाकर पीसें। बस अलसी की चटनी बनकर तैयार है। वैसे आप इस चटनी का स्वाद पुदीने की पत्तियों को डालकर भी बढ़ा सकती हैं। स्वाद और सेहत से भरपूर अलसी की चटनी तैयार है। इसे डिनर या लंच में परोस सकती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें