कटरीना कैफ का 'आमसूत्र' वाला विज्ञापन याद है आपको? आम फलों का राजा है। इसके सेवन से ऊर्जा बढ़ती है जो सिर्फ महिलाओं को ही नहीं पुरुषों की उत्तेजना बढ़ाने में भी कारगर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Saffron
विशेषज्ञों का मानना है कि केसर के सेवन से महिलाओं में कामेच्छा बढ़ती है। हालांकि पहले केसर के रेशों को गर्म पानी में 15 मिनट तक भिगोने के बाद ही इसका सेवन फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
3 of 5
as
- फोटो : Getty Images
माना जाता है कि बादाम की खुशबू महिलाओं में उत्तेजना जगाती है। इसलिए महिलाएं इसका सेवन जरूर करें और चाहें तो कमरे में बादाम की खुशबू वाली मोमबत्तियां भी जला कर रख सकती हैं।
4 of 5
chocolate
अक्सर लव कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करते हैं। महिलाओं में कामेच्छा बढ़ाने में डार्क चॉकलेट असरदार होता है। इसमें मौजूद मैग्नेसियम मसल्स रिलैक्स करने और टेंशन दूर करने में कारगर होता है। साथ ही इससे सेरोटोनिन का भी निर्माण होता है जिससे खुशी का एहसास होता है। गौरतलब है कि चॉकलेट में फिनाइलइथैलमाइन कंपाउंड होता है जो हमारे शरीर में तब प्रोड्यूज होता है जब हम प्यार में होते हैं।
लहसुन भी लव फूड होता है। इसमें एलिसिन नाम का तत्व होता है जिससे शरीर में खून का बहाव बढ़ता है। अगर आप अपने रिश्ते में इंटीमेसी बढ़ाना चाहते हैं तो इसका सेवन जरूर करें। हालांकि, इसे खाने से दुर्गंध आ सकती है इसलिए पास में माउथफ्रेश्नर जरूर रखें।