फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Falahari Namkeen Recipe: सोमवार के व्रत के लिए पहले से तैयार करके रखें फलाहारी नमकीन

Tue, 16 Jul 2024 04:00 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सावन का महीना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
फलाहारी नमकीन - फोटो : instagram
Falahari Namkeen Recipe: सावन के महीने में महादेव की पूजा करने की परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी लोग इस पवित्र महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से पूजा करते हैं, भोलेनाथ उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं और उनके कष्ट हरते हैं। इसी वजह है कि लोग विशेष रूप से सावन के सोमवार के दिन भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए पूजा अर्चना करते हैं। इसके साथ ही बहुत से लोग तो सोमवार के दिन व्रत उपवास भी रखते हैं।

वैसे तो सावन का व्रत इतना कठिन नहीं है लेकिन फिर भी कई लोग व्रत में भूखे नहीं रह पाते हैं। भूखे रहने से उनकी तबीयत खराब होने लगती है। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी फलाहारी नमकीन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप व्रत से पहले तैयार करके रख सकते हैं। इसे आप व्रत में थोड़ा-थोड़ा खाकर अपनी भूख शांत कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान है और कई तक दिन तक आप इसे स्टोर करके भी रख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
फलाहारी नमकीन - फोटो : instagram
फलाहारी नमकीन बनाने का सामान
  • 1 कप मूंगफली
  • 1 कप काजू
  • 1 कप मखाना
  • 1 कप साबूदाना
  • 1/2 कप नारियल के पतले स्लाइस
  • 1/2 कप किशमिश
  • 2-3 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच सेंधा नमक 
  • 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 चम्मच चीनी 
  • 1 टेबलस्पून घी 
विज्ञापन

3 of 6
फलाहारी नमकीन - फोटो : instagram
नमकीन बनाने की विधि

इस नमकीन को बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें। फिर इसमें साबूदाना डालकर मध्यम आंच पर भूनें। जब साबूदाना अच्छी तरह से भुन जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। साबूदाना भूनने के बाद कड़ाही में मखाने डालकर भूनें। भूनने के बाद इन्हें भी निकालकर एक तरफ रख लें।

4 of 6
फलाहारी नमकीन - फोटो : instagram
इसके बाद मूंगफली और काजू को भी कड़ाही में भून लें। कड़ाही में नारियल के पतले स्लाइस डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद किशमिश को भी डालकर थोड़ा सा भूनें और निकाल लें। कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा तड़कने लगे, तो उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें और हल्का सा भूनें।
विज्ञापन

5 of 6
फलाहारी नमकीन - फोटो : instagram
अब इसमें भुना हुआ साबूदाना, मखाना, मूंगफली, काजू, नारियल और किशमिश डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी (यदि आप चाहें) डालकर अच्छी तरह मिलाएं।इसे हल्की आंच पर थोड़ा अच्छी तरह से भूनें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फलाहारी नमकीन - फोटो : instagram
फलाहारी नमकीन को ठंडा होने दें और फिर एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें। इसे व्रत या उपवास के दौरान खाया जा सकता है। आप अपनी पसंद के अनुसार और भी ड्राई फ्रूट्स या मसाले मिला सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें