चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार चाइनीज भेल बनाकर देखें। इसका चटपटा स्वाद इसे दोबारा खाने पर आपको मजबूर कर देगा। वैसे भी नए साल का जश्न अभी भी चल ही रहा है और बच्चे हर दिन कुछ नया खाने की फरमाइश कर रहे होंगे। ऐसे में चाइनीज भेल समय बचाने के साथ ही स्वाद के मामले में भी लाजवाब है। वहीं बड़े भी रोज वहीं सब खाकर ऊब गए हैं तो एक बार इस रेसिपी को जरूर घर में ट्राई करें। इसे बच्चों से लेकर बड़े सभी पसंद करेंगे।
विज्ञापन
2 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : file photo
चाइनीज भेल बनाने की सामग्री
इसके लिए चाहिए नूडल्स, सब्जियां जिसमें पत्तागोभी, गाजर, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च अगर तीनों रंग में हो तो और अच्छा है। साथ में हरी मिर्च का पेस्ट, सोया सॉस, नमक, सिरका और कुछ मसाले।
विज्ञापन
3 of 4
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
चाइनीज भेल बनाने का तरीका
चाय के साथ खाने के लिए ये भेल मात्र दस मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। चाइनीज भेल बनाने के लिए सबसे पहले नूडल्स को लेकर थोड़ा तोड़कर चूर कर लें। ज्यादा नहीं बस थोड़ा छोटा कर लें। अब इस नूडल्स को पैन में तेल डालकर डीप फ्राई कर लें। जब इन नूडल्स में से सुनहरे होने की खूशबू आने लगे तो इसे तेल से निकाल कर टिश्यू पेपर पर रख दें। जिससे कि इसका अतिरिक्त तेल सोख ले। अब इस नूडल्स के ऊपर पत्तागोभी, गाजर, लाल शिमला मिर्च, हरी शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर बारीक काटकर मिला लें।
सब्जियों और नूडल्स को एक साथ मिला लेने के बाद अब इसमे हरी मिर्च का पेस्ट और अपने मनचाहे मसाले डालें। फिर इसके ऊपर नमक, सोया सॉस और सिरका डालकर मिला लें। अब इसे सर्व करें।