Environment Friendly Food Habits: विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2026 को मनाया जा रहा है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ता प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी आज पूरी दुनिया के सामने बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं। ऐसे में लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव करके पर्यावरण को कैसे बचाया जा सकता है। इन्हीं बदलावों में एक है खाने की आदतों में सुधार। पिछले कुछ वर्षों में पेड़ आधारित खाद्य, और मीट फ्रीट डेज जैसे ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हुए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि लोग सप्ताह में कुछ दिन शाकाहारी भोजन अपनाएं तो पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पशुपालन से जुड़े उद्योगों में बड़ी मात्रा में पानी, जमीन और ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसके अलावा ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन भी काफी अधिक होता है। वहीं दूसरी ओर दालें, अनाज, फल और सब्जियां अपेक्षाकृत कम संसाधनों में तैयार हो जाती हैं।
केवल तीन दिन शाकाहारी भोजन अपनाने से पूरी दुनिया नहीं बदल जाएगी, लेकिन करोड़ों लोग यदि ऐसा करें तो इसका सामूहिक प्रभाव काफी बड़ा हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह बदलाव पर्यावरण के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है और कौन-से शाकाहारी खाद्य पदार्थ आपकी थाली का हिस्सा बन सकते हैं।