Vrat Recipes: इस साल 30 मार्च के चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में हर कोई माता रानी के नौ स्वरूपों के आगमन को लेकर काफी उत्साहित है। इन नौ दिन बहुत से लोग व्रत-उपवास करते हैं।
जो लोग घर पर रहते हैं, उनके लिए व्रत करना तो आसान रहता है, लेकिन परेशानी सामने आती है उन लोगों के, जो लोग पीजी या हॉस्टल में रहते हैं। उन्हें ये समझ नहीं आता कि वो व्रत में क्या खाएं। इसी के चलते हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको बनाने के लिए आपको गैस की जरूरत नहीं पड़ेगी।