फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्दी-जल्दी खाना सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान, कई गंभीर बीमारियाों को दे सकता है जन्म

Tue, 16 Jun 2020 09:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
आज के दौर में इंसान की जीवनशैली इतनी तेज और भागदौ़ड़ वाली हो गई है, जिस वजह से लोग सही वक्त पर खाना भी नहीं खा पा रहे हैं। अगर खाने का समय मिल भी गया तो हम उसे हर काम की तरह जल्दी से जल्दी निपटाने में लग जाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि जबरदस्ती और जल्दी-जल्दी खाया हुआ खाना आपके स्वास्थ्य को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे जल्दी-जल्दी खाना बुरी आदतों में गिना जाता है। अगर आप भी कुछ इस तरह से जल्दी-जल्दी खाना खाते हैं तो सचेत हो जाइए। आइए जानते हैं जल्दी-जल्दी खाना खाने से सेहत पर क्या दुष्प्रभाव पड़ते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
ओवरइटिंग की समस्या
जल्दी-जल्दी खाना खाने में हम शरीर के संकेत को नकार देते हैं। इस कारण कई बार हम ओवरइटिंग कर लेते हैं। इसी ओवरइटिंग के वजह से वजन भी बढ़ता है और शरीर कई बीमारियों के चपेट में आ जाता है। जब हम जल्दी-जल्दी खाते हैं तो हमारे दिमाग तक यह संदेश नहीं पहुंच पाता है कि हमारा पेट भर चुका है या नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
मोटापा
जल्दी-जल्दी खाने की वजह से मोटापा की समस्या होना सामान्य बात हो गया है। जल्दी-जल्दी खाने की वजह से हमारी डाइट असंतुलित हो जाती है। अगर खाने को पूरी तरह से चबाकर धीरे-धीरे खाया जाए तो मोटापा की समस्या नहीं होगी।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
पाचनतंत्र पर असर
जल्दी-जल्दी खाने वाले लोग अक्सर बड़े निवाले लेते हैं और बिना चबाए पूरा निगल जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार अगर खाना न निगल पाएं तो पानी या फिर किसी ड्रिंक के साथ निगलते हैं। और इन कारणों से खाना सही तरह से पच नहीं पाता है। खाना के न पचने के कारण पेट में कई समस्याएं होने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इंसुलिन प्रतिरोध
जल्दबाजी में खाना खाने से कई बार खून में शूगर की मात्रा एकाएक बढ़ जाती है। इस कारण इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या होने लगती है। कुछ समय बाद यही समस्या डायबिटीज जैसी बड़ बीमारी का रूप ले लेती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें