फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग सी अरहर की दाल में दीजिए ये पांच तरह के तड़के, सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Tue, 16 Jun 2020 09:14 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
रोजाना वहीं खाना खाकर बोर हो जाने पर सभी कुछ नया बनाने की डिमांड करते हैं। लेकिन हर दिन स्पाइसी और तलाभुना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं। इसलिए क्यों न रोज के खाने को ही थोड़ा अलग ट्विस्ट दिया जाए। जिससे कि खाने का स्वाद बढ़ जाए। अगर अरहर की दाल को उसी फीके अंदाज में खाने की आदत है तो आज हम लेकर आए हैं इस दाल को मसालेदार और स्वादिष्ट बनाने का तरीका। इन पांच तरह के तड़कों से दाल का स्वाद बदल जाएगा। आगे की स्लाइड में जानें तड़के का तरीका।

 
विज्ञापन

2 of 5
दाल में लगाएं खट्टा-मीठा तड़का
दाल में अगर आप थोड़ी सी मिठास लाना चाहती हैं तो केवल चीनी डालने से काम नहीं चलेगा। इस तरह से सही तड़के के जरिए इसे टेस्टी बनाया जा सकता है। सबसे पहले इमली को लेकर उसे भिगोकर रख दें। उसके बाद पैन में घी गरम कर उसमें जीरा और हींग डाले। जब जीरा चटक जाए तो उसमें टमाटर काटकर डाल दें। जब ये पक जाए तो इसमें गुड़ क्रश कर मिला दें। साथ में इमली का पानी भी मिला दें। थोड़ी देर चलाकर पकी हुई अरहर की दाल डाल दें। तैयार है आपकी खट्टी-मीठी तड़के वाली दाल। 


 
विज्ञापन

3 of 5
पंजाबी तड़का
पंजाबी स्टाइल में तड़का देकर भी दाल का स्वाद बदला जा सकता है। सबसे पहले अदरक और लहसुन का पेस्ट बना लें। प्याज और टमाटर को काट कर रख लें। एक पैन में बटर डालक गरम करें और जीरा चटकाएं। इसके बाद इसमें सूखी लाल मिर्च डालें। अब तड़के में प्याज डालकर भून लें और फिर टमाटर डाल दें। जब ये अच्छे से फ्राई हो जाए तो अदरक लहसुन का पेस्ट मिला दें। फिर उबली हुई अरहर की दाल डालकर अच्छे से चला लें और गर्मागर्म सर्व करें।


 

4 of 5
- फोटो : social media
मारवाड़ी तड़का
मारवाड़ी खाने की जान मेथी होती है। दाल में मेथी का तड़का आपको बहुत पसंद आएगा। तड़का लगाने के लिए एक पैन में देसी घी गर्म कर उसमें मेथी दाना और जीरा डालें। फिर इसमें हींग डाले। जब मेथी, जीरा, हींग भुन जाए तो इसमें सूखी लाल मिर्च डाल दें। फिर अमचूर पाउडर को पानी में घोलकर तड़के में मिला दें। तैयार है आपका दाल का तड़का आप इसे दाल के ऊपर डाल दें और तैयार है मारवाड़ी तड़के वाली दाल।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साउथ इंडियन स्टाइल तड़का
फटाफट दाल तैयार करनी है तो ये तरीका बेस्ट है। इमली को भिगोकर रख दें। पैन में नारियल का तेल डालकर गर्म कर लें। इसमें राई डाल दें। जब ये चटक जाए तो इसमें लाल मिर्च और करी पत्ता डाल दें। साथ में इमली का पानी भी डाल दें। अब इस तड़के को तुरंत ही दाल में मिला दें। तैयार है गर्मागर तड़के वाली दाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें