फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Papaya Halwa Recipe : सेहतमंद फल से बनाएं लजीज मिठाई, इस आसान रेसिपी से तैयार करें पपीते का हलवा

Tue, 14 Mar 2023 01:09 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीते के हलवा बनाने में बेहद ही आसान होता है। इसे आपके घर में बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई खा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
पपीता
Papaya Halwa Recipe : आज-कल के समय में लोग इस कदर व्यस्त हैं कि वो अपनी सेहत पर भी ध्यान नहीं दे पाते। जिस वजह से लोगों को हेल्थ से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। खराब खान-पान की वजह से कब्ज की समस्या भी बेहद आम है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे फल के हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में तो लाजवाब है ही बल्कि साथ में इसके सेवन से आपकी हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इस हलवे से दिल की समस्याओं में भी फायदा मिलता है।

हम बात कर रहे हैं पपीते के हलवे की। पपीते के हलवा बनाने में बेहद ही आसान होता है। इसे आपके घर में बच्चे से लेकर बड़े तक हर कोई खा सकता है। आप इसे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। तो आइए देर ना करते हुए आपको पपीते का हलवा बनाना सिखाते हैं, ताकि आप अपने घर में कुछ हेल्दी मीठा बना सकें। 
विज्ञापन

2 of 7
पपीते का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : Istock
पपीते का हलवा बनाने के लिए जरूरी सामान

पपीता (पका हुआ) – 1
दूध – आधा लीटर
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
ड्राई फ्रूट्स कटे – 1 टेबलस्पून
देसी घी – 2 टेबलस्पून
चीनी – 1/2 कप
विज्ञापन

3 of 7
पपीता
विधि

पपीते का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले एक पका हुआ पपीता लें। अब इसका छिलका उतार कर इसके बड़े-बड़े टुकड़े कर लें। 

4 of 7
पपीता
कटे हुए टुकड़ों को एक बाउल में अलग रख लें। इसके बाद अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। 
विज्ञापन

5 of 7
पपीता
जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो पपीते के टुकड़े इसमें डाल लें। अब इस दो से तीन मिनट तक चलाते हुए भूनें। इस दौरान पपीता पूरी तरह से मैश हो जाएगा। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
जब पपीता मैश हो जाए तो इसमें दूध डालें। अब इसे तब तक पकाएं जब तक दूध पूरी तरह से सूख ना जाए। इसके बाद हलवे में इलाइची पाउडर डालकर इसे पकाएं। एक मिनट पकाने के बाद इसमें सभी ड्राई फ्रूट डाल दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पपीता
जब हलवे से अच्छी खूशबू आनी लगे तो गैस बंद कर दें। सब आपका पपीते का हलवा बनकर तैयार है। इसे गर्मागर्म ही परोसें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें