गर्मियां आते ही घरों में महिलाएं अचार बनाना शुरू कर देती है और चाहे लड़के हो या फिर लड़कियां दोनों ही चटकारे लगाकर उसे खाते हैं लेकिन क्या आपको पता है अचार खाना आपकी सेहत भी बिगाड़ सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर हद से ज्यादा अचार खाना सेहत के लिए क्यों खतरनाक बन जाता है।
पढ़ें- पुराने से पुराना दर्द हो जाएगा ठीक अगर रोज खाएंगे ये चीज
विज्ञापन
2 of 5
हेल्दी फूड
नमक ज्यादा होना
अचार में और चीजों की अपेक्षा नमक का इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन और दिल से संबंधित परेशानी हो सकती हैं। अचार में नमक इसलिए अधिक डाला जाता है ताकि वो ठीक रहे। ऐसे में अधिक अचार खाने से शरीर में नमक की मात्रा बढ़ जाती है और वो सेहत के लिए नुकसानदायक बन जाता है।
पढ़ें- इन 5 चीजों को खाने से दूर होगी शरीर की हर तरह की कमजोरी
विज्ञापन
3 of 5
यूरीन
गैस्ट्रिक कैंसर का हो सकता है खतरा
कई सारे अध्ययनों में कहा गया है कि ज्यादा अचार खाने से गैस्ट्रिक कैंसर का खतरा हो सकता है। हालांकि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।
4 of 5
हेल्दी फूड
तेल का इस्तेमाल अधिक होना
अचार में तेल का इस्तेमाल अधिक किया जाता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि अचार को नमी से बचाया जा सके। तेल की अधिकता से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की आशंका होती है। जिससे न केवल दिल की बीमारी की संभावना बढ़ जाती है बल्कि लीवर के लिए भी हानिकारक होता है।