फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में खाएं गुलकंद, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

Mon, 17 Apr 2017 05:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
गुलकंद
गर्मियों के मौसम में लोग तले-भुने से ज्यादा ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाने के काम करती हो। ऐसे में आप गुलकंद ट्राई सकते हैं जो ठंडा बनाए रखने के साथ-साथ आपकी  सेहत भी दुरुस्त बनाती है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

ये भी पढ़ें- फ्रिज के पानी से नहीं बुझती प्यास, घड़े का पानी देगा राहत
विज्ञापन

गर्मियों में खाएं गुलकंद, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

2 of 6
गुलकंद
- गुलकंद खाना दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। रोज सुबह-शाम एक चम्मच गुलकंद खाने से दिमाग शांत रहता है और चिड़चिड़ापन या गुस्सा नहीं आता। तनाव में हैं तो भी गुलकंद का सेवन आपके लिए अच्छा है।
विज्ञापन

गर्मियों में खाएं गुलकंद, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

3 of 6
गुलकंद
-  गुलकंद आंखों की समस्या से छुटकारा पाने का सटीक इलाज है। इसका सेवन आंखों में जलन से लेकर मोतियाबिंद तक फायदेमंद  है। इसके अलावा ये आंखों को ठंडक पहुंचाने का काम भी करता है।

गर्मियों में खाएं गुलकंद, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

4 of 6
गुलकंद
- गुलकंद पेट की समस्या के लिए रामबाण इलाज है। इसे खाने से कब्ज या अपच की समस्या दूर होती है। हर रोज गुलकंद खाने से भूख बढ़ती है और पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद रहता है।
विज्ञापन

गर्मियों में खाएं गुलकंद, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

5 of 6
गुलकंद
- मुंह के छालों और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए गुलकंद फायदेमंद होता है। इसे खाने से थकान दूर होती है और आप फ्रेश महसूस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मियों में खाएं गुलकंद, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

6 of 6
पसीना
- शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में गुलकंद का सेवन फायदेमंद है। ये खून साफ करता है और शरीर से आने वाली बदबू को भी दूर करता है। साथ ही ज्यादा पसीना आने की समस्या में भी गुलकंद लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें