फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Recipes ideas: नहीं आता खाना बनाना तो इन पकवानों को करें झटपट तैयार, ये 3 रेसिपी आपकी लाइफ कर देंगी आसान

Tue, 08 Jul 2025 11:15 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easy Recipes ideas: यहां कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें वो लोग भी तैयार कर सकते हैं, जिन्हें खाना बनाना बिल्कुल नहीं आता। 
विज्ञापन
1 of 7
ऐसे पकवान जिन्हें बनाना है बेहद आसान - फोटो : Adobe stock
Easy Recipes ideas: आज के समय में नौकरी और पढ़ाई के लिए ज्यादातर लोग अपने घर से बहुत दूर रहते हैं। ऐसे समय में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों के सामने आती है, जिन्हें खाना बनाना नहीं आता, क्योंकि कई बार घर में खाना बनाने वाली कुक नहीं आती है। ऐसे में या तो किसी रेस्टोरेंट से खाना मंगवाना पढ़ता है, या फिर घर पर इंस्टेंट नूडल्स से पेट भरना पड़ता है।

यदि आप भी इस दिक्कत का आए दिन सामना करते हैं तो अब घबराने की जरूरत नहीं है। हम यहां तीन ऐसे पकवानों के बारे में आपको बताएंगे, जिन्हें बनाना काफी आसान है। इन पकवानों को वो लोग भी तैयार कर सकते हैं, जिन्हें रसोई में कुछ बनाना नहीं आता। 
विज्ञापन

2 of 7
वेज पुलाव बनाने का सामान - फोटो : instagram
  वेज पुलाव बनाने का सामान
  •  बासमती चावल – 1 कप
  •  मिक्स सब्जियां
  • प्याज – 1  
  • हल्दी, नमक
  • गरम मसाला
  •  तेल या घी
  • हरा धनिया

 
विज्ञापन

3 of 7
वेज पुलाव - फोटो : instagram
 विधि

वेज पुलाव खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले तो चावलों को आधे घंटे पहले पानी में भिगो दें। आधे घंटे तक भीगने के बाद चावल फूल जाएंगे। अब कुकर में सबसे पहले तेल डालकर गरम करें और फिर उसमें बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। जब प्याज सही से भुन जाए तो इसमें सब्ज़ियां डालें और फिर मसाले डालें। सबसे आखिर में चावल और नमक डालकर मिक्स करें। यदि एक कप चावल लिया है तो उसमें दो कप पानी डालें और कुकर सी सीटी लगा दें। 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर दें और भाप निकलने दें। जब भाप अपने आप निकल जाए तो कुकर का ढक्कन खोलें और फिर हरा धनिया डालकर सर्व करें।

 

4 of 7
बेसन का चीला बनाने का सामान - फोटो : इंस्टाग्राम
बेसन का चीला बनाने का सामान
  •  बेसन – 1 कप
  •  प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च 
  •  नमक, हल्दी, हरा धनिया
  •  पानी – पेस्ट बनाने के लिए
विज्ञापन

5 of 7
बेसन का चीला - फोटो : instagram
 विधि

बेसन का चीला बनाने के लिए सबसे पहले तो एक बड़े कटोरे में सभी सामानों को मिक्स करके पतला घोल बना लें। घोल बनाते समय ध्यान रखें कि ये न तो ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा। इसे तैयार करने के बाद तवे को गैस पर रखें और उस पर हल्का तेल लगाएं। तवे पर तेल लगाने के बाद उसपर घोल से चीला बनाएं। जब ये एक साइड से सुनहरा सिक जाए तो पलटकर दूसरी साइड से भी इसे सेक लें। सुनहरा सिका हुआ चीला खाने में और भी स्वादिष्ट लगता है। इसे आप चटनी के साथ परोस सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
वेज सैंडविच बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
वेज सैंडविच बनाने का सामान
  • ब्रेड स्लाइस – 4 
  • खीरा – 1 (पतला कटा हुआ)
  •  टमाटर – 1 (पतला कटा हुआ)
  • शिमला मर्च
  • कॉर्न
  •  नमक – स्वाद अनुसार
  •  काली मिर्च – थोड़ा सा
  •  चाट मसाला – 1/4 चम्मच 
  •  हरी चटनी – 2 चम्मच
  •  मेयोनीज
  • मक्खन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेज सैंडविच बनाने का सामान - फोटो : instagram
विधि

वेज सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले कॉर्न को उबालकर एक कटोरे में निकालें और फिर उसमें खीरा, टमाटर और शिमला मिर्च बारीक काटकर डालें। इसके साथ इसमें सभी मसाले और मेयोनीज भी मिक्स करें। आखिर में एक ब्रेड स्लाइस लें, उस पर चटनी लगाएं। अब इसके ऊपर तैयार स्टफिंग रखें। स्टफिंग तो दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें। चाहें तो इसे सेक लें, वरना आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें