फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karonda Pickle Recipe: दादी मां की बताई इस रेसिपी से तैयार करें करौंदे का अचार, 10 मिनट में होगा तैयार

Mon, 07 Jul 2025 10:37 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Easiest Way To Make Karonda Pickle At Home: इस मौसम में बाजार में बेहद सस्ते दामों में करौंदे मिलने लगते हैं। ऐसे में आप इससे इंस्टेंट अचार बनाकर तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
दादी मां की बताई इस रेसिपी से तैयार करें करौंदे का अचार - फोटो : Adobe stock
Easiest Way To Make Karonda Pickle At Home: भारतीय घर में कुछ हो या न हो, लेकिन तमाम तरह के अचार अवश्य मिलते हैं। कई अचार ऐसे होते हैं, जिन्हें सालों-साल सही से रखा जा सकता है, वहीं कई अचार मौसम के अनुरूप तैयार होते हैं। जैसे सर्दियों में मूली, गाजर और गोभी का अचार पड़ता है, वहीं गर्मी के मौसम में करौंदे का अचार लोग खाना बेहद पसंद करते हैं।

तो अगर आप भी रोजमर्रा के खाने से परेशान हैं, तो करौंदे का अचार तैयार करें। ये न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है। इसके साथ आपके खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। हम इस लेख में करौंदे का अचार तैयार करने की ऐसी रेसिपी बताएंगे, जिस विधि से दादी-नानी भी इसे तैयार करती थीं। 
विज्ञापन

2 of 6
करौंदे का आचार बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
करौंदे का आचार बनाने का सामान
  • करौंदा- 500 ग्राम  
  • सरसों का तेल - 1/2 कप  
  • राई -2 बड़े चम्मच
  •  सौंफ - 2 बड़े चम्मच               
  •  मेथी दाना - 1 बड़ा चम्मच  
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच               
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच 
  • हींग- 1 चुटकी                     
  •  नमक- स्वादानुसार

 
विज्ञापन

3 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

आजकल बाजार में करौंदे काफी सस्ते में मिल जाते हैं। ऐसे में इसे आसान विधि से करौंदे का अचार बनाने के लिए सबसे पहले करौंदों को अच्छी तरह से धोकर एक सूती कपड़े पर रख दें, ताकि इसका पानी सूख जाए। यदि इसमें थोड़ा सा भी पानी रह गया तो अचार जल्दी खराब हो जाएगा। इसलिए सूती कपड़े पर कुछ देर ऐसे ही रखकर इसको सूखने दें।

4 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
जब पानी सूख जाए तो इसे बीच में से दो भागों में काटकर कपड़े पर ही रखा रहने दें। इसके बाद अब बारी आती है मसाले तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले अब एक कढ़ाही में सरसों का तेल गरम करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तब गैस धीमी कर दें और उसमें हींग डालें। फिर मेथी दाना, सौंफ और दरदरी राई डालकर हल्का भून लें।
विज्ञापन

5 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
मसाले जब पूरी तरह से भुन जाएं तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे तरह से मिक्स करें। इसके बाद इसमें कटे हुए करौंदे डालें और सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विधि - फोटो : Adobe stock
अब इसे आखिर में पांच मिनट तक पकाएं। इससे करौंदे थोड़े नरम हो जाएंगे और मसाले भी इसमें मिल जाएं। अब अचार को ठंडा होने दें और फिर उसे साफ और सूखे कांच के जार में भरें। दाल-चावल से लेकर रोटी-पराठे के साथ भी ये कमाल का लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें