व्रत में अक्सर लोग साबुदाने की खिचड़ी बनाने की बात करते हैं। लेकिन आप चाहे तो साबुदाने से आम दिनों में भी चटपटा और हेल्दी स्नैक्स तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको बहुत सारी सामग्री और तैयारियों की भी जरूरत नही होगी और झटपट चाय के साथ नाश्ते में ये ईवनिंग स्नैक बनकर तैयार हो जाएगा। साथ ही ये बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद भी आएगा। तो चलिए जानें क्या है साबुदाने की टिक्की को बनाने की रेसिपी।