फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड कॉर्नर: घर में ऐसे बनाएं मोहनपुरी बिरयानी

Fri, 19 Jan 2018 03:20 PM IST
सबा सिद्दीकी
विज्ञापन
1 of 1
Mohanpuri Biryani
सामग्री
बासमती चावल एक किलो (60 मिनट तक भिगोया हुआ), प्याज 2 मध्यम आकार के (कटे हुए), चिकन 800 ग्राम, अजीनोमोटो डेढ़ छोटा चम्मच, नींबू  2 (गोल कटे हुए), घी 50 ग्राम, लहसुन-अदरक पेस्ट 3 बड़े चम्मच, कसूरी मेथी आधा छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर दो छोटा चम्मच, दालचीनी एक छोटा टुकड़ा, लौंग 7-8, जीरा एक छोटा चम्मच, इलाइची 3-4, हरी मिर्च 150 ग्राम, जावित्री 10 ग्राम, जायफल 2-3, धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच, साबुत धनिया आधा छोटा चम्मच, सिरका एक छोटा चम्मच, दही 400 ग्राम, गरम मसाला एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, हल्दी पाउडर एक छोटा चम्मच, तेजपत्ता 3-4 और स्वादानुसार नमक।

बनाने का तरीका
सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से पानी से साफ करें। अब इसे एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। सबसे पहले कूकर या भगौने में चावल, 200 ग्राम दही, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच जीरा, 10 ग्राम जावित्री, सिरका, साबुत धनिया, एक जायफल, चौथाई चम्मच दालचीनी, आधा चम्मच अजीनोमोटो डालते हैं। इन्हें अच्छी तरह से मिलाएं। अब अंदाज से इसमें पानी डालकर धीमी आंच पर उबाल लें। भगौने में आधा किलो रिफाइंड ऑयल या तेल को गर्म करें। तेल गर्म होने पर इसमें कटा हुआ प्याज मिलाएं।

जब प्याज हल्का भूरा हो जाए, तो इसमें चिकन को फ्राई करें। चिकन के फ्राई होने पर इसमें 200 ग्राम दही, 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्ची, धनिया, बचा हुआ अजीनोमोटो, साबुत हरी मिर्च, जीरा, दालचीनी, जावित्री, तेजपत्ता, इलायची, कटे हुए नींबू, चक्रफूल आदि डालें। इसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। थोड़ा सा खाने वाला रंग मिलाएं। अब इसे धीमी आंच पर करीब 15 मिनट तक और पकाएं। चिकन के पकने पर इसमें उबले हुए चावल को मिला दें। इसे करीब 10 मिनट तक हल्की आंच पर और पकाएं। अब एक कड़ाही में घी डालें। घी के गर्म होने पर इसमें सूखी मेथी के पत्ते डालें। अब इसे चावल के ऊपर छिड़क देंगे। आंच बंद कर दें। मोहनपुरी बिरयानी तैयार है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें