Instant Dhokla Recipe: हर रोज शाम के समय बच्चों से लेकर बड़ों तक को भूख लग जाती है। ऐसे में आप रोज-रोज बाहर का खाना नहीं खा सकते। ज्यादा बाहर का खाना खाने से सेहत पर काफी गलत प्रभाव पड़ता है। इसी के चलते हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको बनाना भी काफी आसान है, और इसके सेवन से आपका मन भी खुश हो जाएगा।
यहां हम बात कर रहे ढोकला की, इसे बनाने के लिए बैटर में खमीर उठाना पड़ता है, जिसमें कम से कम 7-8 घंटे का समय लगता है। इसी के चलते हम आपको यहां बिना खमीर के ही ढोकला बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। ताकि यदि आप झटपट ढोकला बनाना चाहें तो आपको अपना मन न मारना पड़े।