Cold Pasta Salad Recipe: गर्मी के मौसम में लोग अपने खाने-पीने का काफी ध्यान रखते हैं, क्योंकि कछ भी गलत खाने से सेहत पर काफी खराब प्रभाव पड़ता है। ऐसा कहा जाता है कि गर्मी के मौसम में हमेशा ऐसे पकवानों का सेवन किया जाता है, जो शरीर को ठंडक पहुंचाए। इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको न सिर्फ बनाना आसान है, बल्कि इसे खाने से आपका मन भी खुश हो जाएगा।
हम यहां कोल्ड पास्ता सलाद बनाने की विधि बताने जा रहे हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ मिनट की जरूरत ही पड़ेगी। इसे आप टिफिन में रखकर भी ले जा सकते हैं और सुबह के नाश्ते में भी खा सकते हैं।