Easy and Simple Snacks Ideas: रंगों के त्योहार होली की रौनक सिर्फ गुलाल और पक्के रंग तक सीमित नहीं होती, बल्कि स्वादिष्ट पकवानों से भी इस पर्व की मिठास बढ़ती है। इसी के चलते होली पर हर घर में गुजिया, नमकीन, मिठाइयां और तरह-तरह के स्नैक्स बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद परिवार और मेहमानों के साथ मिलकर लिया जाता है।
पर, होली के आस-पास के दिनों में इतना काम होता है कि महिलाओं को समझ नहीं आता कि स्नैक्स में क्या बनाएं। तो अगर इस होली 2026 पर आप भी पारंपरिक पकवानों के साथ कुछ आसान और टेस्टी स्नैक्स पहले से बनाकर तैयार करना चाहते हैं तो यहां उनकी रेसिपी दी जा रही है। यहां हम आपको 5 ऐसी सरल रेसिपी बता रहे हैं, जिन्हें आप कम सामग्री और कम समय में तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : instagram
1. नमकपारा
नमकपारा एक क्लासिक होली स्नैक है, जो कुरकुरा और स्वाद में हल्का नमकीन होता है। इसे बनाने के लिए मैदा लें, उसमें थोड़ा नमक और अजवाइन मिलाएं। फिर घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को बेल कर छोटे चौकोर टुकड़ों में काट लें। कड़ाही में घी गरम करें और धीमी आंच पर नमकपारे को सुनहरा होने तक तलें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
विज्ञापन
3 of 6
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : Instagram
2. मठरी
मठरी भी होली में पसंद किया जाने वाला कुरकुरा नमकीन है। मैदा में थोड़ा नमक और गर्म घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। छोटी गोलियों या लंबे पतले रोल्स बना लें और गर्म तेल में धीमी आंच पर तलें। मठरी को पूरी तरह ठंडा होने पर रख दें, ताकि यह 2–3 हफ्ते तक क्रिस्पी बनी रहे।
4 of 6
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : instagram
3. नमकीन सेव
नमकीन सेव बनाने के लिए बेसन में हल्का नमक, हल्दी और अजवाइन डालकर गाढ़ा आटा तैयार करें। इसे सेव मेकर या हाथ से पतली लम्बी स्ट्रिप्स में डालें और तेल में सुनहरा होने तक तलें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट जार में रख दें। यह कुरकुरा स्नैक कई दिनों तक ताज़ा रहता है।
विज्ञापन
5 of 6
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : instagram
4. नमकीन काजू
नमकीन काजू बनाने के लिए काजू को हल्का भूनें। फिर इसमें थोड़ा तेल डालकर नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। धीमी आंच पर मसाले अच्छे से चिपकने तक भूनें। ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह स्नैक होली पार्टी या चाय के साथ परोसने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
होली के लिए 5 स्वादिष्ट और आसान स्नैक्स
- फोटो : instagram
5. शक्करपारा
शक्करपारा मिठाई और स्नैक दोनों का कॉम्बिनेशन है। मैदा में घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। आटे को बेलकर छोटे टुकड़ों में काटें। एक पैन में चीनी और पानी की चाशनी बनाएं और उसमें कटे हुए टुकड़े डालकर हल्का भूनें। फिर इन्हें गरम तेल में सुनहरा होने तक तलें। पूरी तरह ठंडा होने पर एयरटाइट डिब्बे में रखें।